कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इकट्ठा होंगे इंडिया ब्लॉक के नेता, दोपहर 12 बजे मिंटो ब्रिज से शुरू होगा मार्च

Amanat Ansari 01 Nov 2026 11:03 AM 1 Mins
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इकट्ठा होंगे इंडिया ब्लॉक के नेता, दोपहर 12 बजे मिंटो ब्रिज से शुरू होगा मार्च

नई दिल्ली: विपक्षी इंडिया ब्लॉक आज (1 नवंबर 2026) दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ या ‘चलो दिल्ली’ महारैली का आयोजन कर रहा है. रैली का मुख्य मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताएं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग है. इंडिया ब्लॉक के सांसद और नेता संविधान क्लब (Constitution Club) में इकट्ठा हो रहे हैं.

वरिष्ठ नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास (10 राजाजी मार्ग) से ओपन बसों में रवाना होंगे. एमपी अलग ओपन बसों में संविधान क्लब से मिंटो ब्रिज/मिंटो रोड पहुंचेंगे. वहां से पैदल मार्च शुरू होगा. राहुल गांधी के अनुसार मार्च दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस-मिंटो रोड जंक्शन से शुरू होकर अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगा. रैली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

शनिवार को खरगे के आवास पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ भी किया गया था, जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया. विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए योग्य मतदाताओं को सूची से हटाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

लगभग 10,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू हैं. विपक्ष बड़े पैमाने पर भीड़ की उम्मीद जता रहा है, जबकि पुलिस मैदान की क्षमता के हिसाब से तैयार है. राहुल गांधी ने लोगों, छात्रों और नागरिक समाज से रैली में शामिल होने की अपील की है. कई राज्यों से नेता और समर्थक दिल्ली पहुंच चुके हैं.

Recent News