मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ 59 मिनट मेंदिल्ली से आगरा... उत्तर भारत की बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Amanat Ansari 01 Nov 2026 12:04 PM 1 Mins
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ 59 मिनट मेंदिल्ली से आगरा... उत्तर भारत की बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

नई दिल्ली/वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बुलेट ट्रेन नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में यह बड़ा ऐलान किया. इस कॉरिडोर के पूरा होने पर दिल्ली से आगरा की यात्रा महज 59 मिनट में, लखनऊ करीब 2 घंटे 12 मिनट में और वाराणसी लगभग 3 घंटे 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी.

रेल मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है, जो कई लोगों की जिंदगी बदल देगा. युवाओं, मध्यम आय वर्ग और छोटे उद्योगों के कारीगरों को इससे बड़ा फायदा होगा. लोग अगले 100 साल तक प्रधानमंत्री मोदी को इस पहल के लिए याद रखेंगे.” यह घोषणा वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के झंडे फहराते समय की गई. कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, पटना और सिलीगुड़ी होते हुए असम के गुवाहाटी तक जाएगा.

प्रस्तावित रूट और यात्रा समय

  • दिल्ली से आगरा: 59 मिनट  
  • दिल्ली से कानपुर: 1 घंटा 45 मिनट  
  • दिल्ली से लखनऊ: 2 घंटे 12 मिनट  
  • लखनऊ से वाराणसी: 1 घंटा 21 मिनट  
  • वाराणसी से दिल्ली: लगभग 3 घंटे 35 मिनट  
  • वाराणसी से पटना: 1 घंटा  
  • वाराणसी से प्रयागराज: 33 मिनट

ये समय अभी अनुमानित हैं और अंतिम टाइम-टेबल बाद में घोषित किया जाएगा. यह परियोजना पूरी तरह ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बनाई जाएगी. वैष्णव ने कहा कि निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे भारतीय युवाओं और वेल्डरों द्वारा बनाया जाएगा. किराया भी सस्ता रखने की योजना है, जो हवाई किराए से कम होगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन की योजना का पर कहा कि यह यात्रा उड़ान से ज्यादा आसान, सुविधाजनक और किफायती होगी. यह कॉरिडोर पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्रा को नई रफ्तार देगा, खासकर ताजमहल, अयोध्या, काशी और प्रयागराज जैसे लोकप्रिय स्थलों के लिए. अभी परियोजना का अंतिम अलाइनमेंट, स्टेशन, लागत और पूरा होने की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन यह उत्तर और पूर्व भारत की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ''रैली में नहीं जाऊंगा…'' ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद CJP के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें: सोना ₹3200 टूटकर 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी की कीम ₹4200 हुई कम

यह भी पढ़ें: जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने कस्टडी में लिया तो अखिलेश बोले- BJP से न्याय की उम्मीद नहीं

#IndiaNews #GlobalBharatTV #BulletTrain #CMYOGI

Recent News