"मैंने न धर्म बदला, न नाम... मैं किसी धर्म में विश्वास नहीं करती," उर्फी जावेद ने साफ किया पोजीशन

Amanat Ansari 29 Jun 2026 09:38: PM 1 Mins

मुंबई: सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं. हाल ही में एक महिला जर्नलिस्ट मीता चौधरी ने वीडियो जारी कर दावा किया कि उर्फी ने अपना धर्म बदल लिया है. उनके अनुसार, उर्फी अब मुस्लिम नहीं रहीं और हिंदू बन गई हैं, साथ ही उनका नाम भी रीता भारद्वाज हो गया है.

उर्फी का तीखा पलटवार

उर्फी जावेद ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ''कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को जर्नलिस्ट बोलते हैं. आंटी प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए. मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है. मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती.'' उर्फी ने आगे कहा कि वह सिर्फ कपड़ों के लिए नहीं, बल्कि अपने शब्दों के लिए भी बिना लिबास की हैं.

उन्होंने मीता चौधरी पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुराई करनी है तो करो, लेकिन फेक न्यूज मत फैलाओ. उर्फी ने कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए और कहा कि आंटी अब वीडियो डिलीट कर चुकी हैं और उन्हें ब्लॉक कर दिया है.

उर्फी ने साफ-साफ कहा कि वह किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखतीं. उन्होंने मीता चौधरी की उम्र का सम्मान करते हुए कहा कि वह उनके दादाजी जैसी दिखती हैं, इसलिए ज्यादा अपमानित नहीं कर सकतीं. 

Urfi Javed religious conversion entertainment news Bollywood news

Recent News