भारत में पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' पर लगा प्रतिबंध, अब नहीं होगी रिलीज

Global Bharat 28 Sep 2024 07:16: PM 1 Mins
भारत में पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' पर लगा प्रतिबंध, अब नहीं होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म  'द लीजेंड ऑफ मौला जट' (The Legend of Maula Jatt) की रिलीज को लेकर राजनीतिक दलों ने कड़ा एतराज जताया है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी. बता दें कि भारत के पंजाब के कुछ सिनेमा घरों में 2 अक्टूबर को यह फिल्म  रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा.

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि फिल्म की रिलीज पर भारत में बैन (The Legend of Maula Jatt banned in India) का निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि पाकिस्तानी सिनेमाघरों में भी भारतीय सिनेमाओं को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है. बता दें कि यह फिल्म 1979 की क्लासिक फिल्म "मौला जट्ट" (Maula Jatt) का रीमेक है. इसमें फवाद के अलावा हम्जा अली अब्बासी, हुमा इमा मलिक और माहिरा खान जैसे कलाकार भी हैं.

यह फिल्म भारत में 10 साल बाद रिलीज़ हो रही है, लेकिन कुछ राजनीतिक कारणों के चलते इसे लेकर विवाद भी है. दरअसल भारत में कुछ पाकिस्तानी सुपरस्टार जैसे अली ज़फर (Ali Zafar), माहिरा खान (Mahira Khan) और फवाद खान (Fawad Khan) के बहुत सारे चाहने वाले हैं. लेकिन 2016 में उरी हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तानी संगीतकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था.

ऐसे में "द लिजेंड ऑफ मौला जट्ट" की रिलीज़ का इंतज़ार इन कलाकारों के फैंस को बेसब्री से था. बता दें कि अभी हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म भारत में रिलीज़ हो रही है, तो फवाद और माहिरा के फैंस बेहद खुश हुए थे लेकिन अब सूत्रों ने दावा किया है कि यह फिल्म रिलीज नहीं होगी. यह फिल्म 2022 में दुनिया भर में हिट रही थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर छापर फाड़ कमाई की थी. "द लिजेंड ऑफ मौला जट्ट" की कहानी पंजाबी संस्कृति पर आधारित है और इसके निर्माता पंजाबी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं.

The Legend of Maula Jatt Maula Jatt Ali Zafar Mahira Khan Fawad Khan

Recent News