पाकिस्तान से छिनने वाले हैं परमाणु हथियार, सरगोधा एयरबेस पर मिसाइल अटैक की चौंकाने वाली रिपोर्ट!

Abhishek Shandilya 16 May 2025 03:27: PM 4 Mins
पाकिस्तान से छिनने वाले हैं परमाणु हथियार, सरगोधा एयरबेस पर मिसाइल अटैक की चौंकाने वाली रिपोर्ट!

नई दिल्ली: पाकिस्तान हमेशा से ही आतंक को पालता रहा है, ये बात पूरी दुनिया जानती है, साथ ही ये बात भी सच है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार उतने ही सुरक्षित हैं जितना कि बंदरों गली से गुजर रहे छोटे बच्चे के हाथ में चॉकलेट सुरक्षित होती है, जैसे बंदर कभी भी चॉकलेट को छीन सकता है, वैसे ही आतंकवादी कभी भी पाकिस्तानी सरकार को थप्पड़ मार कर परमाणु वैपन छीन सकते हैं, यही वजह है कि भारत ने सरगोधा एयरबेस पर हमला किया, क्योंकि उसी के पास किराना हिल्स में पाकिस्तानी परमाणु हथियारों का भंडारण है, जो कि सुरक्षित नहीं है, कई रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया है कि अब पाकिस्तान के आतंकी परमाणु हथियारों पर नजर गड़ाए बैठे हैं, जिसके बाद भारत इन परमाणु हथियारों को पाकिस्तान से छिनवाने की तैयारी कर रहा है, इसी खबर पर 5 अहम सबूत हम आपको बताने वाले हैं जिन पर रिसर्च किया है ग्लोबल भारत की टीम ने.

सबूत नंबर-01: पाकिस्तान का परमाणु समझिए हुआ ख़ाक, हाथ में रह गई बिन गोली बदूंक!

भारत ने किराना हिल्स के ठीक पास सरगोधा एयरबेस पर एक मिसाइल क्या मारी पाकिस्तान का गला सूख गया है! किराना हिल्स ही नहीं पाकिस्तान का कोई भी परमाणु भंडारण सुरक्षित नहीं है! भारत ने सरगोधा एयरबेस उड़ाया फिर मुद्दा उठाया कि पाकिस्तान से परमाणु बम छिन लेने चाहिए! राजनाथ सिंह ने खुद ये बात कई जगह उठाई है. IAEA यानि अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी! इसका मतलब ये हैं कि पाकिस्तान के परमाणु पर कंट्रोल अब उसका नहीं रहेगा! IAEA में कुल 180 देश हैं, इसमें वो सात देश नहीं है जिनके पास परमाणु हथियार है.अगर पाकिस्तान के परमाणु पर इंटरनेशनल एजेंसी का कंट्रोल होगा तो भारत की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी! पाकिस्तान हर तरफ से क्यों मारा जाएगा?

सबूत नंबर-02: पाकिस्तान के आतंकी चाहते हैं परमाणु हथियारों पर कंट्रोल! 2 साल में 3 हमले हुए!

पाकिस्तान के परमाणु स्थल, किराना हिल्स, तक्षशिला, कहूता, वाह, गोलरा शरीफ, फतेहगंज! हैं, पिछले कई सालों की पड़ताल पर पता चलता है कि कई आत्मघाती हमले आतंकियों ने इन ठिकानों पर किए, इसी बात का आधार बनाकर पाकिस्तान से परमामु हथियारों का कंट्रोल छीन लिया जाएगा! नवंबर 2007 में सरगोधा परमाणु भंडारण केंद्र पर आतंकी हमला हुआ, फिर दिसबंर 2007 में कामरा एयरबेस पर आत्मघाती हमला होता है, और 2008 के अगस्त महीने में पाकिस्तान के वाह कैंटोनमेंट परमाणु केंद्र पर बहुत बड़ा हमला होता है! कुछ आतंकी वहां जाते है और परमाणु को क्षति पहुंचाने के लिए आत्मघाती हमले होते है!

सबूत नंबर-03: आतंकियों के साथ मिले पाकिस्तानी वैज्ञानिक, कई बार किया परमाणु का सौदा!

पाकिस्तान के वैज्ञानिक सुल्तान बशीरूद्दीन महमूद और चौधरी अब्दुल मजीद ने साल 2000 में ओसामा बिन लादेन से मुलाकात की! ओसामा बिन लादेन की इस मुलाकात के बाद परमाणु की तकनीक ब्लैक मार्केट में पहुंची, पाकिस्तान के वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने कई देशों को परमाणु की तकनीक बेचने के आरोप में गिरफ्तार गिया गया था. ईरान, लीबिया, नॉर्थ कोरिया को 2004 में परमाणु की तकनीक दी. ये सबकुछ ओसामा बिन लादेन के इशारे पर हुआ था! पाकिस्तान में न्यूक्लियर बनाने वाला वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ने ही सौदा कर लिया तो कैसे कहा जाए पाकिस्तान में परमाणु सुरक्षित है! 

सबूत नंबर-04: सेना में इस्लाम हावी, आतंकियों के पीछे पाक सेना, परमाणु बन जाएगा ख़तरा!

एक बात क्लियर समझिए, भारत में परमाणु हथियार से कभी रेडिएशन निकला, या पाकिस्तान से निकला तो मारे सिर्फ हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के लोग नहीं जाएंगे, बल्कि दुनिया के बड़े हिस्से पर इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा! इसलिए किराना हिल्स के पास सरगोधा पर भारत का मिसाइल मारना एक चुनौती थी.  भारत ने दुनिया को इशारा दिया है कि अगर IAEA कंट्रोल नहीं लेती है तो भारत पाकिस्तान के परमाणु पाकिस्तान में ही ख़त्म करने की हिम्मत रखता है! दरअसल परमाणु को हमेशा दो हिस्सों में रखा जाता है! भारत चाहें तो परमाणु भंडारण केंद्र  के भीतर ही पाकिस्तान के परमाणु को हमेशा के लिए स्वाहा कर सकता है! इसलिए भारत ने दोहरी नीति चली है...पहले किराना हिल्स से सिर्फ 8 किलोमीटर दूर मिसाइल दागी, और मुद्दा उठाया कि पाकिस्तान परमाणु रक्षा में सक्षम नहीं है इसलिए इंटरनेशनल एंजेंसू को हवाले करना चाहिए!

सबूत नंबर-05 मुनीर जैसा आर्मी चीफ़!, सत्ता में सेना का दखल, सरकार पर आतंकी हावी! कमज़ोर संसद!

आसिफ मुनीर पाकिस्तान सेना के चीफ़ हैं, लेकिन मदरसे में पढ़ाई की है! पूरा बैकग्राउंड एक मौलवी की तरह है! पाकिस्तानी सेना में लादने के रिश्देतार भी हैं, कई आतंकियों के रिश्तेदार और परिवार के सदस्य उच्च पदों पर है...पाकिस्तान की सेना बेलगाम है, कमज़ोर सत्ता होने के कारण परमाणु हथियार पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं है, इसलिए भारत ने ये मुद्दा दुनिया के सामने रखा है कि आप कंट्रोल लीजिए, ये धमकी नहीं चलेगी, पीएम मोदी ने भी कहा न्यूक्लियर की धमकी नहीं चलेगी! पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार है, इस बात सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के विद्वान परेशान हैं, खुद अमेरिका ही कई बार पाकिस्तान के परमाणु पर चीप जैसी कोई चीज़ लगाने की कोशिश करता रहा है. कंट्रोल लेने के लिए कई प्रयास अमेरिका द्वारा किए गए, लेकिन पाकिस्तान को असली सबक नरेंद्र मोदी सिखाने जा रहे है!

pakistani nuclear weapons india attack on kirana hills opration sindoor rajnath singh

Recent News