इन राज्यों में भारी बारिश और तेज तूफान का खतरा, 20 मई तक रहें सतर्क

Amanat Ansari 14 May 2026 04:46: PM 1 Mins
इन राज्यों में भारी बारिश और तेज तूफान का खतरा, 20 मई तक रहें सतर्क

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 मई तक के लिए मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 मई तक अंडमान सागर पहुंचने वाला है, वहीं एक सक्रिय लो प्रेशर सिस्टम के कारण पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर चल रहा है.

पूर्वी भारत में थंडरस्क्वॉल का खतरा

  • झारखंड: 17 और 18 मई को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो कुछ इलाकों में 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं.
  • बिहार: 14 मई से 20 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी. खासकर 16 और 20 मई को 70 किमी/घंटा की स्पीड वाले तूफान की आशंका है.
  • ओडिशा: आज तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 16-17 मई को अति भारी बारिश का अलर्ट जारी.

उत्तर-पूर्व भारत में मूसलाधार बारिश

असम-मेघालय में आज (14 मई) और 18 मई को अति भारी बारिश हो सकती है. 20 मई तक ये राज्य भारी बारिश से प्रभावित रहेंगे. अरुणाचल प्रदेश में 16 मई तक भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 18 मई को अति भारी बारिश की चेतावनी है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 20 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट है.

दक्षिण भारत में भी भारी बारिश की संभावना

कर्नाटक में आज और कल आंतरिक भागों में ओले गिर सकते हैं. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 15 से 17 मई तक भारी बारिश होने की संभावना. केरल और तमिलनाडु में 19 मई तक कई जगहों पर भारी बारिश जारी रहेगी.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू का प्रकोप

राजस्थान में पश्चिमी भाग में 17 से 19 मई तक भीषण लू चलने की चेतावनी, तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 14 से 20 मई के दौरान लू के आसार हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा: 16 से 20 मई तक हीटवेव का असर रहेगा.

मछुआरों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम के चलते 17 मई तक 60 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं. मछुआरों को 19 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है. किसी भी इलाके में जाने या बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम विभाग की नवीनतम जानकारी जरूर देख लें. 

IMD Weather Update IMD Thunderstorm Alert Mausam Samachar Weather News

Recent News