पश्चिम बंगाल : कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में हुए पत्थरबाजी में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रविवार को पार्क स्ट्रीट में सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर का आयोजन किया गया था. प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया था, जहां रोकने के लिए पहुंचे पुलिस के ऊपर जमकर पत्थर बाजी हुई थी. पत्थरबाजी में दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे. घटना के बाद सीएम ने सख्त कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया था. निर्देश के बाद अब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकाला है. इस दौरान पत्थरबाज दोबारा गलती न करने की बात कहते हुए दिखाई दिए.
रविवार को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगी रोक के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. इस दौरान काफी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे हुए थे. प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ था, जहां पुलिसकर्मी घायल हुए थे इस घटना के बाद सीएम ने कार्रवाई को लेकर कमिश्नर को निर्देशित किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और मोहल्ले में जुलूस निकाला गया.