पुणे: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया ट्विस्ट सामने आया है. पुलिस का दावा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की प्लानिंग एक कॉफी शॉप में बैठकर की. घटना से एक दिन पहले 17 जून को दोनों पुणे के एक कैफे में मिले और लोहागड़ किले की जगह को फाइनल किया.
Pune - Chilling details have emerged in the sensational Lohagad Fort murder case, revealing that the conspiracy to kill 26-year-old Ketan Agarwal was allegedly finalised at a prominent cafe in Pune’s Kondhwa area. According to police investigations, accused Siya Goyal and her… pic.twitter.com/o4vBQVEDhB
— NextMinute News (@nextminutenews7) June 25, 2026
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि सिया और चेतन दोपहर करीब 4:35 बजे कैफे में घुसे और 5:30 बजे निकले. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान उन्होंने लोहागड़ किले की लोकेशन को YouTube वीडियो देखकर समझा और हत्या का पूरा प्लान तैयार किया. 26 वर्षीय केतन अग्रवाल 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहागड़ किले पर ट्रेकिंग करने गए थे.
सिया ने पहले पुलिस को बताया कि तेज हवा में फोटो खिंचवाते समय केतन फिसलकर गहरी खाई में गिर गए. शुरू में इसे एक्सीडेंट माना गया, लेकिन केतन की बहन के शक और सिया के बयानों में आए विरोधाभास ने पूरे मामले को हत्या की दिशा दी.
पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन चौधरी हुड वाली जैकेट पहनकर किले पर पहले पहुंचा था. वह मात्र 48 मिनट वहां रुका और केतन-सिया के पास से गुजरा. CCTV में सिया बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी और एक इशारा भी किया, जिसका चेतन ने जवाब दिया. पुलिस का मानना है कि इसी सिग्नल के बाद चेतन ने केतन को पीछे से धक्का दिया.
क्या-क्या सबूत मिले?
केतन और सिया की सगाई इस साल फरवरी में हुई थी और नवंबर में उदयपुर में भव्य शादी तय थी. अब दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं और पुलिस उन्हें 29 जून तक कस्टडी में रखकर पूछताछ कर रही है. यह मामला एक बार फिर साबित कर रहा है कि प्रेम और साजिश का गठजोड़ कितना खतरनाक हो सकता है. पुलिस आगे और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है.