दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन... उधर पीएम मोदी ने किया सबसे बड़ा गेम चेंजर ऐलान !

Global Bharat 23 Jul 2026 10:43: AM 1 Mins
दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन... उधर पीएम मोदी ने किया सबसे बड़ा गेम चेंजर ऐलान !

नई दिल्ली: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर जारी बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को लेकर बड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं ताकि मामलों का त्वरित निस्तारण हो सके और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिले. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार फैसले ले रही है और यह कदम उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

PM मोदी ने अपने संदेश में दोहराया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार की प्राथमिकता है कि भर्ती परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हों, जिससे अभ्यर्थियों का भरोसा बना रहे.

यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली में छात्र विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्ष सरकार पर युवाओं के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि पेपर लीक पर सख्त कानून, त्वरित जांच और अब फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसी व्यवस्थाओं के जरिए दोषियों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

प्रधानमंत्री के इस ऐलान को युवाओं के हितों की सुरक्षा और भर्ती प्रणाली में विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

PM Modi Delhi Student Protest Paper Leak Fast Track Court Youth News

Description of the author

Recent News