
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के पंडारा पार्क स्थित नवयुग स्कूल के स्कूली छात्रों के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. इस स्वच्छता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने छात्रों से बातचीत की.

प्रधानमंत्री मोदी से अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए पंडारा पार्क स्थित नवयुग स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा अदिति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया.

अदिति ने एएनआई से कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. उनसे मिलने के बाद ऐसा नहीं लगा कि उनका कद बहुत बड़ा है, बल्कि ऐसा लगा कि हम अपने परिवार के किसी बुजुर्ग से मिल रहे हैं.

उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया. 9वीं कक्षा की छात्रा अनीशा ने कहा कि उन्हें पता था कि आज उनके स्कूल में कोई बड़ा व्यक्ति आने वाला है, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे.

अनीशा ने एएनआई को बताया कि हमें पता था कि आज हमारे स्कूल में कोई बड़ी हस्ती आने वाली है, लेकिन हमने यह नहीं सोचा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. उन्होंने हमारे साथ स्वच्छता में हिस्सा लिया.

उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता की आवश्यकता पर जोर दिया... उन्होंने हमसे हमारे द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स के बारे में बात की... उन्होंने हमें स्वच्छता को अपनी आदत बनाने को कहा... हमें ऐसा लगा जैसे हम अपने परिवार के सदस्य से बात कर रहे हैं.