किसे मिल रहा स्वामित्व संपत्ति कार्ड, आप कैसे कर सकते हैं बिन शुल्क आवेदन?

Global Bharat 18 Jan 2025 03:25: PM 2 Mins
किसे मिल रहा स्वामित्व संपत्ति कार्ड, आप कैसे कर सकते हैं बिन शुल्क आवेदन?

PM Modi distributed ownership property cards: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड (Ownership property card) बांटे. इसमें 12 राज्यों के 50,000 से ज्यादा गांव शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं. पीएम मोदी (PM Modi) वर्चुअल मोड में इस इवेंट में शामिल हुए.

65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे गए

जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह कार्ड बांटे गए, उनमें से 230 जिलों के 50 हजार से ज्यादा गांव शामिल हैं. लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज का दिन देश के गांवों के लिए, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है. 5 साल पहले स्वामित्व योजना शुरू की गई थी ताकि गांवों में रहने वालों का उनका कानूनी प्रमाण दिया जा सके. बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं. आज इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को ये स्वामित्व कार्ड मिले हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने क्लाइमेंट चेंज संबंधी चुनौतियों का भी जिक्र किया.

दुनिय के सामने प्रॉपर्टी राइट्स की चुनौती

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की दुनिया में क्लाइमेट चेंज, पानी की कमी, स्वास्थ्य का संकट, महामारी.. ऐसी कितनी भी चुनौतियां हैं, लेकिन विश्व के सामने एक और बड़ी चुनौती रही है और ये चुनौती है- प्रॉपर्टी राइट्स की. कई साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के अनेक-अनेक देशों में भू-संपत्ति को लेकर एक स्टडी की थी. इस स्टडी में सामने आया कि दुनिया के अनेक देशों में लोगों के पास प्रॉपर्टी के पक्के कानूनी दस्तावेज है ही नहीं.

अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी यह योजना

संयुक्त राष्ट्र ने साफ कहा कि अगर गरीबी कम करनी है तो इसके लिए प्रॉपर्टी राइट्स होना बहुत जरूरी है. बता दें, स्वामित्व योजना अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी. जिसका पूरा नाम सर्वे ऑफ विलेजेस एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज्ड टेक्नोलॉजी इन विलेजेस एरिया है. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को संपत्तियों का मालिकाना हक दिलवाना है. अब तक 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस योजना में शामिल हो चुके हैं.

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • आवश्यक दस्तेज: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण और संपत्ति के दस्तावेज (जैसे कि जमीन का पट्टा, घर का नक्शा आदि) होना जरूरी है.
  • ऑनलाइन आवेदन: स्वामित्व योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. "आवेदन करें" विकल्प पर क्लिक करें. आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें. "सबमिट" बटन पर क्लिक करें. आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए अपने आवेदन संख्या का उपयोग करें.
  • ऑफलाइन आवेदन: निकटतम स्वामित्व संपत्ति कार्ड केंद्र पर जाएं. आवेदन पत्र प्राप्त करें और आवश्यक जानकारी भरें. आवश्यक दस्तावेज जमा करें. आवेदन पत्र जमा करें और रसीद प्राप्त करें. आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए अपने आवेदन संख्या का उपयोग करें.
  • अन्य महत्वपूर्ण बातें: आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें. आवेदन पत्र में दी गई जानकारी की जांच करें और सुनिश्चित करें कि यह सही है. आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए अपने आवेदन संख्या का उपयोग करें. स्वामित्व संपत्ति कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है.
PM Modi PM Narendra Modi Ownership Property Card PM Modi Ownership Property Card

Description of the author

Recent News