पीएम मोदी ने पूरा किया रतन टाटा का अधूरा सपना, 28 अक्टूबर बना टाटा ग्रुप के लिए यादगार!

Abhishek Chaturvedi 28 Oct 2024 09:44: PM 2 Mins
पीएम मोदी ने पूरा किया रतन टाटा का अधूरा सपना, 28 अक्टूबर बना टाटा ग्रुप के लिए यादगार!

ये तस्वीरें गुजरात के वडोदरा की हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे हैं, उनके आसपास इंडिया के एसपीजी कमांडो और स्पेन के स्पेशल कमांडो नजर आ रहे हैं, जैसे ही ये काफिला लोगों की भीड़ के बीच पहुंचता है, मोदी अचानक से ड्राइवर को इशारा करते हैं, जीप रोको और उतरकर सीधा एक लड़की के पास पहुंच जाते हैं, जो व्हीलचेयर पर बैठी होती है. उसके पास हाथ से बनी दो पेंटिंग होती है, पहली पीएम मोदी की और दूसरी स्पेन के राष्ट्रपति की.

मोदी उससे नाम पूछते हैं तो बताती है दिव्या गोसाई, जो वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी की छात्रा है, मोदी वहां से आगे बढ़ते हैं, और फिर होता है टाटा एयरबस असेंबली यूनिट का उद्घाटन, जो रतन टाटा का सबसे बड़ा सपना था, इसका करार रतन टाटा ने जीते जी किया था. पर वो पूरा हो पाता उससे पहले ही भारत के रत्न दुनिया को अलविदा कह गए, इसीलिए मोदी इस यूनिट के उद्घाटन के मौके पर भावुक हो उठे. ये मौका हिंदुस्तान के लिए ऐतिहासिक इसलिए भी क्योंकि पहली बार भारत में कोई निजी कंपनी सेना के लिए C-295 जैसा विमान बनाने जा रही है. जिससे चीन और पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं. क्योंकि भारतीय वायुसेना के पास ये विमान आने का मतलब है, दुश्मन मुल्क की परेशानी बढ़ना.

क्या है C-295 विमान वाला करार

  • स्पेन की मदद से गुजरात का वडोदरा अब भारतीय वायुसेना का पावर सेंटर बनने जा रहा है
  • यहां 40 C-295 विमान बनेंगे, जबकि 16 सीधा स्पेन से खरीदे जाएंगे, ये राफेल की तरह है
  • इससे 11 घंटे तक उड़ान भर सकते हैं, हवा में ही इसमें ईंधन भी भरा जा सकता है
  • इसकी स्पीड 482 किलोमीटर/घंटा है, 800 KG यानि 8 क्विंटल हथियार लेकर जा सकता है

पहाड़ी इलाकों में चलने वाले ऑपरेशन और युद्ध के दौरान ये भारतीय वायुसेना के लिए काफी मददगार होने वाला है, और उससे भी बड़ी बात ये है कि ये इंडिया में बनेगा तो लाने ले जाने की न तो कोई परेशानी होगी और ना ही बजट महंगा होगा. क्योंकि विदेशी एक्सपर्ट भी ये मानते हैं कि इंडिया में बनने वाला सामान बाकी देशों की तुलना में सस्ता होता है, इसीलिए फाइटर प्लेन, टैंक और सबमरीन के बाद अब इंडिया में ट्रांसपोर्ट प्लेन भी बन रहे हैं, जिसका सपना पहले रतन टाटा ने देखा, उनकी कंपनी ने स्पेन की कंपनी से करार किया और अब वो साकार हुआ है. इस यूनिट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी स्पेन के राष्ट्रपति को एक ऐसी जगह ले जाते हैं, जहां की नक्काशी को वो बस निहारते ही रह जाते हैं.

ये वो जगह थी, जो ब्रिटेन के बर्किंघम पैलेस से चार गुणा बड़ा है. बर्किंघम पैलेस ब्रिटेन के महाराज का आवास है, पर कोई भी विदेशी अगर हिंदुस्तान आता है तो वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस की खूबसूरती देखकर दंग रह जाता है. जहां 170 आलीशान कमरे बने हैं, यहीं पर पीएम मोदी स्पेन के राष्ट्रपति को भोज देते हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही हर कोई यही कहता है हमारे पास दिखाने के लिए ताजमहल ही नहीं, बल्कि लक्ष्मी विलास पैलेस जैसा खूबसूरत महल भी है, जिसे दुनिया को दिखाना चाहिए. 

PM Modi in Gujarat PM Modi Spanish PM Pedro Sanchez PM Modi Gujarat Visit

Recent News