G7 Summit 2026 : G7 समिट मोदी ने ट्रम्प की मदद, मदद को आगे बढ़ाया हाथ, तस्वीरें देखकर पाक की उड़ेगी नींद

Global Bharat 17 Jun 2026 01:58: PM 1 Mins
G7 Summit 2026 : G7 समिट मोदी ने ट्रम्प की मदद, मदद को आगे बढ़ाया हाथ, तस्वीरें देखकर पाक की उड़ेगी नींद

G7 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प के बीच एक बार फिर गर्मजोशी भरी केमिस्ट्री देखने को मिली. फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं की पारंपरिक ग्रुप फोटो से पहले एक दिलचस्प पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि विश्व के शीर्ष नेता सामूहिक तस्वीर के लिए अपनी-अपनी निर्धारित जगह पर खड़े हो रहे थे. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर राष्ट्रपति ट्रंप पर पड़ी और उन्होंने उन्हें उनकी सही पोजीशन की ओर संकेत करते हुए मदद की. ट्रंप ने भी मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी और दोनों नेताओं के बीच कुछ क्षणों तक हल्की बातचीत होती दिखाई दी.

यह दृश्य ऐसे समय सामने आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है. G7 जैसे वैश्विक मंच पर मोदी और ट्रंप की सहज बातचीत ने दोनों देशों के रिश्तों की निकटता को भी उजागर किया.

हालांकि, यह एक छोटा सा क्षण था, लेकिन कूटनीतिक आयोजनों में नेताओं के बीच इस तरह की सहजता अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कई लोग भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूत समझ और दोनों नेताओं के व्यक्तिगत तालमेल के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं.

PM Modi Donald Trump Viral Video G7 Summit 2026 Modi Trump Group Photo India US Relations PM Modi Helps Trump at G7

Description of the author

Recent News