प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि इंडी गठबंधन (INDIA Alliance) वाले देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं, ये फिर से कश्मीर (Kashmir) में 370 (Article 370) लागू करने की बात कर रहे हैं. इन्हें फिर से कश्मीर में आतंकवाद (Terrorism) चाहिए, ये फिर से पाकिस्तान (Pakistan) को दोस्ती के पैगाम भेजेंगे, उन्हें गुलाब भेजेंगे और पाकिस्तान बम धमाके करता रहेगा.
आतंकी हमले (Terror Attacks) होते रहेंगे और कांग्रेस (Congress) कहेगी कि कुछ भी हो बातचीत तो करनी होगी. इनके नेता कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम (Atom Bomb) है... क्या आपको यह सुनकर डर लगता है? यह कांग्रेस वाले कांप रहे हैं, क्या ऐसे लोग देश चला सकते हैं?
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया. पीएम ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर कहा कि उन्होंने ही दंगाइयों की फाइल खोलीं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मानने से इनकार किया, तो कांग्रेस के शाही परिवार ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया.
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा हो, आस्था और संस्कृति की रक्षा हो या फिर देश का विकास... पंजाब ने, सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है. लेकिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के भविष्य को दांव पर लगा रही हैं. ड्रग्स हमारे युवाओं का भविष्य निगल रहा है, अपराधियों को राज्य सरकार से संरक्षण मिल रहा है.