PM मोदी ने सीएम योगी से की तीन बार फोन पर बात, पूछी भगदड़ की वजह?

Deepa Bisht 29 Jan 2025 03:21: PM 1 Mins
PM मोदी ने सीएम योगी से की तीन बार फोन पर बात, पूछी भगदड़ की वजह?

प्रयागराज में भगदड़: महाकुंभ नगर में मौनी अमावस्या स्नान से पहले मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम योगी को तीन बार फोन कर चुके हैं. पीएम मोदी लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क में बने हुए हैं. वे लगातार मुख्यमंत्री से वहां की मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी पिछले तीन घंटे में तीन बार सीएम योगी से इस घटना के संबंध में फोन पर बात कर चुके हैं.

उन्होंने सीएम योगी से कहा कि घायलों को हर संभव उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए. इसके साथ ही उन्होंने स्थिति को सामान्य करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य को तेज करने के भी निर्देश दिए हैं. इससे पहले सीएम योगी ने प्रयागराज में मची भगदड़ को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की थी.

मुख्यमंत्री की तरफ से किए गए पोस्ट में कहा गया कि मां गंगा के जिस घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम की ओर जाने का प्रयास न करें. प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी सीएम योगी को फोन कर इस घटना के बारे में जानकारी जुटाई थी और घायलों को हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान से पहले ही भगदड़ मच गई. गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम से लगभग एक किलोमीटर दूर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैरिकेड्स टूट गए और इसके कारण भीड़ में भगदड़ मच गई. 

Mahakumbh2025 mahakumbh tragedy mahaakumbh accident mahakubh 2025 mahakumbh tragedy reason mauni amavasya news mahakumbh mauni amavasya tragedy yogi modi