ओडिशा के कंधमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के द्वारा पाकस्तान के पक्ष में बोलने को लेकर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर जैसे लोग मरे पड़े हैं, क्योंकि पाकिस्तान के “ परमाणु बम” की बात करते हैं.
पीएम मोदी ने कंधमाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान के साथ संभलकर चलने के बात करती है क्योंकि उसके पास एटोमिक बम है. बम को संभालना कहां यह पाकिस्तान के बस का रोग नहीं है. वहीं मणिशंकर अय्यर जैसे लोग मरे पड़े हैं और देश मन को भी मार रहे हैं.
आज ही के दिन हुआ था परमाणु परीक्षण
पीएम मोदी ने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था और हमनें ये दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देशहित के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, देश के लोगों को आशा-अपेक्षा के लिए कैसे काम करती है. एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था.
पीएम मोदी ने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस है जो बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है. कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने का काम करती है. वो कहते हैं बैठ जाइए बैठ जाइए पाकिस्तान के पास प्रमाणु बम है.