सगी बहन से बार-बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई यह सजा

Amanat Ansari 10 Feb 2026 10:21: PM 1 Mins
सगी बहन से बार-बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई यह सजा

Brother rape sister: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी नाबालिग सगी बहन के साथ बार-बार यौन शोषण किया. विजयवाड़ा की विशेष POCSO अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जो उसकी मृत्यु तक चलेगी. यह घटना तब उजागर हुई जब परिवार पहले से ही टूट चुका था. माता-पिता के बीच विवाद के कारण वे अलग-अलग रहने लगे थे.

यह भी पढ़ें: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक के जिम में पहले थे 150 क्लाइंट, अब सिर्फ 15 बचे

मां अपनी दो बेटियों के साथ मंताडा पामिदिमुक्कला मंडल में रहती थी, जबकि पिता अपने बेटे के साथ पेंटलूर कोंडापी मंडल, प्रकाशम जिला चला गया था.
2023 में 21 वर्षीय आरोपी ने बहाना बनाकर मां और बहनों के पास आने का बहाना किया. उसने अपनी 17 वर्षीय छोटी बहन की निजी तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया और कई बार उसके साथ बलात्कार किया. 2024 में क्रिसमस के समय वह फिर मंताडा पहुंचा और बहन को शादी का झांसा देकर विजयवाड़ा के एक चर्च ले गया. वहां से उसे हैदराबाद ले जाकर उसका बार-बार यौन शोषण किया.

यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक में नशीला केमिकल मिलाकर महिला के साथ रेप कर बनाया वीडियो, अब दोस्त के साथ...

शोषण के दौरान बहन गर्भवती हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसे ओंगोल बस स्टैंड पर अकेला छोड़ दिया और पिता के साथ हैदराबाद चला गया. घर लौटने पर लड़की को लगातार बुखार और उल्टी की शिकायत हुई. मां ने मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि बेटी प्रेग्नेंट है. जब मां ने सच पूछा तो बेटी ने सारी बात बता दी. मां की शिकायत पर पामिदिमुक्कला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कार में हुई मौतों में तांत्रिक एंगल आया सामने, कुछ घंटे पहले ही एक बाबा से मिले थे पीड़ित

गुडीवाड़ा डीएसपी ने आरोपी को पेंटलूर से गिरफ्तार कर लिया. मामले की सुनवाई स्पीड ट्रायल कोर्ट में हुई. सोमवार को जज वी. भवानी ने फैसला सुनाते हुए दोषी को मौत तक उम्रकैद की सजा दी. साथ ही 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया और पीड़िता को 30,000 रुपये देने का आदेश दिया. कोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी को निर्देश दिया कि पीड़िता को सरकारी योजना के तहत जल्द से जल्द 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिले.

Vijayawada POCSO Court verdic Sister raped Brother life imprisonment

Recent News