सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में एक 40 वर्षीय महिला के साथ हुए अपराध की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक परिचित व्यक्ति ने महिला के घर आने पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला केमिकल मिलाकर पिला दिया. महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और इस दौरान आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो भी बना लिए.
यह भी पढ़ें: बांदा में मामा ने भांजी पर बनाया संबंध बनाने का दबाव, नहीं मानी तो टूट पड़ा!
बाद में उसने अपने एक दोस्त को भी इस कृत्य में शामिल किया और दोनों ने मिलकर उन अश्लील सामग्री के आधार पर महिला को लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. डर के मारे महिला काफी समय तक चुप रही, लेकिन अंततः उसने अपने परिवार को पूरी घटना बताई और फिर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पक्ष की तलाश व जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: 8 साल से पत्नी ने नहीं आने दिया पास, पति ने काटा खुदका जननांग, अब बीवी ने ये कहा...
सीकर में ही एक सरकारी बालिका विद्यालय में गंभीर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है. स्कूल के हेडमास्टर (प्रधानाध्यापक) पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के आरोप लगे हैं. एक कक्षा 7 की छात्रा ने बताया कि 4 फरवरी को छठे पीरियड के दौरान हेडमास्टर ने उसके सिर और गाल को पकड़कर बेड टच किया. आरोपी हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.