Mohammad Deepak: कोटद्वार में एक जिम चलाने वाले दीपक कुमार, जो खुद को मोहम्मद दीपक भी कहते हैं ने एक 70 साल के मुस्लिम दुकानदार को परेशान करने वाली एक ग्रुप के खिलाफ आवाज उठाई थी. इसके बाद उनके जिम की सदस्यता में बहुत तेजी से गिरावट आई है. दीपक ने मीडिया को बताया कि उनका जिम किराए की इमारत में चलता है और पहले सुबह से शाम तक रोजाना करीब 150 सदस्य आते थे.
यह भी पढ़ें: कोल्ड ड्रिंक में नशीला केमिकल मिलाकर महिला के साथ रेप कर बनाया वीडियो, अब दोस्त के साथ...
उन्होंने कहा कि अब रोज़ सिर्फ 12 से 15 लोग ही आ पाते हैं. यह घटना 26 जनवरी की है, जब दीपक ने कुछ लोगों का सामना किया जो एक बुजुर्ग दुकानदार से उनकी दुकान के नाम से बाबा शब्द हटवाना चाहते थे. बहस के दौरान जब उनसे उनका नाम पूछा गया, तो दीपक ने कहा था कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. इस झड़प का वीडियो वायरल हो गया, जिसके कारण वे सुर्खियों में आए, लेकिन साथ ही उन्हें अनचाहा ध्यान भी मिला.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कार में हुई मौतों में तांत्रिक एंगल आया सामने, कुछ घंटे पहले ही एक बाबा से मिले थे पीड़ित
31 जनवरी को बजरंग दल के कई सदस्यों ने दीपक के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. दीपक का कहना है कि उस दिन के बाद उनके कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ा. उन्होंने कहा कि 31 जनवरी की घटना के बाद लोग डर गए हैं.
यह भी पढ़ें: जनरल नरवणे ने अपनी किताब पर तोड़ी चुप्पी, जिसे हाथ में लेकर राहुल गांधी ने मचाया था तहलका!
अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए दीपक ने कहा कि मेरा जिम दूसरी मंजिल पर है और किराया 40,000 रुपए महीना है. यह मेरे परिवार की एकमात्र आय का स्रोत है. मैंने छह महीने पहले घर बनवाया था और अभी भी हर महीने 16,000 रुपए का लोन चुकाना पड़ता है. उन्होंने यह भी बताया कि इस तनाव से उनकी सेहत और परिवार पर भी बुरा असर पड़ा. उन्होंने आगे कहा कि मेरी सेहत खराब हो गई थी, हालाँकि अब थोड़ा बेहतर हू. मेरी बेटी घटना के बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था. पिछले दो दिन से वह फिर स्कूल जा रही है.
यह भी पढ़ें: 8 साल से पत्नी ने नहीं आने दिया पास, पति ने काटा खुदका जननांग, अब बीवी ने ये कहा...
दीपक का दावा है कि 31 जनवरी को बजरंग दल के कुछ सदस्य उनके जिम में घुसे थे, जबकि वहां कई पुरुष और महिला सदस्य मौजूद थे. उन्होंने पूरी घटना देखी. वे डर गए और फिर जिम आना बंद कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि सारी मुश्किलों के बावजूद दीपक उम्मीद रखते हैं. मुझे विश्वास है कि कुछ समय बाद वे सदस्य वापस जिम आने लगेंगे.