Prateek Yadav Death Case : प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, खून का थक्का जमने, लंग्स इंफेक्शन और कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि, अब विसरा रिपोर्ट खोलेगी मौत की पूरी कहानी!

Global Bharat 13 May 2026 04:30: PM 1 Mins
Prateek Yadav Death Case : प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, खून का थक्का जमने, लंग्स इंफेक्शन और कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि, अब विसरा रिपोर्ट खोलेगी मौत की पूरी कहानी!

Prateek Yadav Death Case : प्रतीक की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर सामने आया है कि उनके शरीर में खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) बनने की गंभीर स्थिति थी. रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के निचले हिस्से में बना यह थक्का ऊपर की ओर बढ़ा, जिससे धमनियों (आर्टरी) और फेफड़ों (लंग्स) पर असर पड़ा. इस प्रक्रिया के कारण संक्रमण की स्थिति बनी और स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ता गया, अंततः कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) को मौत की मुख्य वजह बताया गया है.

डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लड क्लॉट का शरीर में इस तरह फैलना बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह रक्त प्रवाह को प्रभावित कर महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है. फेफड़ों तक थक्का पहुंचने से सांस लेने में गंभीर दिक्कतें और संक्रमण बढ़ने की संभावना रहती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट फिलहाल मौत के कारणों की शुरुआती तस्वीर पेश करती है, लेकिन विसरा रिपोर्ट आने के बाद कई और महत्वपूर्ण तथ्य साफ हो सकेंगे.

विसरा जांच से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि शरीर में किसी प्रकार का विषाक्त पदार्थ, दवा या अन्य असामान्य तत्व मौजूद था या नहीं. अधिकारियों का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष विसरा रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल रिपोर्ट ने मौत के पीछे मेडिकल कारणों की दिशा जरूर स्पष्ट की है, लेकिन पूरी सच्चाई के लिए आगे की जांच अहम मानी जा रही है.

Prateek Yadav PM Report Blood Clot Death Lungs Infection Case Cardiac Arrest Cause Viscera Report Investigation

Description of the author

Recent News