फ्रांस में क्रूज जहाज पर नोरोवायरस का कहर, एक यात्री की मौत

Amanat Ansari 13 May 2026 09:49: PM 1 Mins
फ्रांस में क्रूज जहाज पर नोरोवायरस का कहर, एक यात्री की मौत

Norovirus Infection: फ्रांस के बॉरदॉ पोर्ट पर एक क्रूज जहाज को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. Ambassador Cruise Line का जहाज Ambition इसमें 1,700 से अधिक यात्री और क्रू सदस्य सवार हैं. एक 90 वर्षीय यात्री की संदिग्ध नोरोवायरस संक्रमण से मौत हो जाने के बाद यह कदम उठाया गया. जहाज पर कुल 1,233 यात्री थे, जिनमें अधिकांश ब्रिटेन और आयरलैंड के नागरिक शामिल हैं.

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, करीब 50 लोगों में नोरोवायरस के लक्षण दिख रहे हैं. यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है और उल्टी-दस्त, पेट दर्द, मतली तथा बुखार जैसे लक्षण पैदा करता है. लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 12 से 48 घंटे के अंदर नजर आने लगते हैं. यह जहाज 6 मई को शेटलैंड द्वीप से रवाना हुआ था. इसके बाद बेलफास्ट, लिवरपूल और ब्रेस्ट होते हुए बॉरदॉ पहुंचा. आगे की योजना स्पेन जाने की थी.

क्रूज जहाजों पर बंद जगहों में लोगों की भीड़ और निकट संपर्क के कारण नोरोवायरस के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. इसी महीने अमेरिका के Caribbean Princess क्रूज पर भी 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे.

हाल ही में सामने आया हंतावायरस

इससे पहले क्रूज शिप एमवी होंडियस (MV Hondius) पर हंतावायरस फैलने की खबर आई थी. इसमें कुल 11 लोग प्रभावित हुए, जिनमें 9 मामलों की पुष्टि हुई. अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक डच दंपति और एक जर्मन महिला शामिल हैं.
जहाज पर काम करने वाले दो भारतीय क्रू सदस्य भी संक्रमित पाए गए. हालांकि, ICMR ने कहा है कि भारत के लिए फिलहाल कोई तत्काल खतरा नहीं है.

जांच में पता चला कि संक्रमण की शुरुआत दक्षिण अमेरिका (अर्जेंटीना) की यात्रा के दौरान हुई थी. संभवतः सबसे पहले संक्रमित व्यक्ति को जहाज पर सवार होने से पहले ही वायरस लगा, शायद पक्षियों को देखने के दौरान. पुष्ट मामलों में हंतावायरस का एंडीज स्ट्रेन (ANDV) पाया गया, जो इंसान से इंसान में सीमित रूप से फैल सकता है.

nce virus infection cruise ship virus Norovirus Hantavirus Norovirus infection

Recent News