Prateek Yadav News : वजन घटाने के चैलेंज से करोड़ों के साम्राज्य तक, प्रतीक यादव की अनकही कहानी, जो लाइमलाइट से हमेशा रहे दूर

Global Bharat 13 May 2026 10:51: PM 1 Mins
Prateek Yadav News : वजन घटाने के चैलेंज से करोड़ों के साम्राज्य तक, प्रतीक यादव की अनकही कहानी, जो लाइमलाइट से हमेशा रहे दूर

Prateek Yadav News : सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है. 38 साल की कम उम्र में प्रतीक यादव के निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. बताया जा रहा है कि पल्मोनरी एम्बोलिज्म यानी फेफड़ों में खून का थक्का जमने की गंभीर बीमारी ने उनकी जिंदगी छीन ली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स उनकी मौत की बड़ी वजह बना, यानी दिल और सांसों की प्रणाली अचानक काम करना बंद कर गई. 

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. 30 अप्रैल को भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तीन दिन इलाज चला, डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी, लेकिन बताया जाता है कि वे बिना मेडिकल अनुमति घर लौट आए. इसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही जिंदगी की डोर टूट गई.

राजनीति के बड़े परिवार में जन्म लेने के बावजूद प्रतीक ने खुद को सत्ता की चमक-दमक से दूर रखा. उन्होंने बिजनेस, फिटनेस और अपनी अलग पहचान बनाने पर जोर दिया. फिटनेस को लेकर उनका जुनून किसी से छिपा नहीं था। एक समय 103 किलो वजन वाले प्रतीक ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव के चैलेंज को स्वीकार किया और 36 किलो वजन घटाकर सभी को चौंका दिया, इसके बाद उन्होंने बॉडी बिल्डिंग को अपना पैशन बनाया और लखनऊ में अपना जिम भी शुरू किया. उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही.

 स्कूल फ्रेंड अपर्णा बिष्ट से दोस्ती, फिर प्यार और 2011 में शाही शादी की. हालांकि, इस साल तलाक की खबरों ने हलचल मचाई, लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों ने रिश्ते में सुलह कर चैंपियंस फैमिली का संदेश दिया था.  प्रतीक यादव का यूं अचानक जाना सिर्फ समाजवादी परिवार ही नहीं, बल्कि उनके करीबियों और चाहने वालों के लिए भी गहरा सदमा है. ₹ फिटनेस, संघर्ष और निजी पहचान की मिसाल रहे प्रतीक अब सिर्फ यादों में रह गए हैं.

Prateek Yadav Prateek Yadav News Prateek Yadav Death Rumou r Akhilesh Yadav Brother Prateek Yadav Health Update

Description of the author

Recent News