ब्रिटिश नागरिक गेब्रियल और क्रिस्टीन को भारत छोड़ने का नोटिस, पुष्कर में चिपका रहे थे इजरायल के खिलाफ स्टीकर

Amanat Ansari 03 Feb 2026 07:50: PM 1 Mins
ब्रिटिश नागरिक गेब्रियल और क्रिस्टीन को भारत छोड़ने का नोटिस, पुष्कर में चिपका रहे थे इजरायल के खिलाफ स्टीकर

नई दिल्ली: राजस्थान के पुष्कर में हाल ही में एक घटना ने सुर्खियां बटोरी हैं, जहां दो ब्रिटिश नागरिकों ने सार्वजनिक जगहों पर फिलिस्तीन के पक्ष में और इजरायल के खिलाफ स्टीकर चिपकाए थे. यह मामला 21 जनवरी को सामने आया, जब स्थानीय अधिकारियों को पुष्कर के कुछ इलाकों में ऐसे छोटे-छोटे स्टीकर मिले, जिनमें 'Free Palestine' और 'Boycott Israel' जैसे संदेश लिखे थे.

कौन हैं गेब्रियल और क्रिस्टीन?

क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने तुरंत जांच शुरू की. जांच में पता चला कि ये स्टीकर ब्रिटेन के दो पर्यटकों, लेविस गेब्रियल डी (36) और उनकी साथी अनुएशी एम्मा क्रिस्टीन (36) ने लगाए थे. दोनों टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और दिल्ली से सीधे पुष्कर पहुंचे थे. पुलिस ने सभी स्टीकर हटवा दिए और दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया. जांच से स्पष्ट हुआ कि टूरिस्ट वीजा की शर्तों के मुताबिक राजनीतिक गतिविधियां या ऐसी कोई अभिव्यक्ति जताना मना है, जिससे स्थानीय संवेदनशीलता प्रभावित हो.  

नजर रख रही सुरक्षा एजेंसियां

इस उल्लंघन के आधार पर इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के तहत दोनों को 'लीव इंडिया' नोटिस जारी कर दिया गया है. उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि तय समय के अंदर भारत छोड़ दें. सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने पुष्टि की कि सुरक्षा एजेंसियां मामले पर नजर रख रही हैं और आगे कोई कदम उठाने की स्थिति में सतर्क हैं. पुष्कर, जो इजरायली पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है, में यह घटना काफी चर्चा में रही, क्योंकि यहां धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखा जाता है.

Gabriel Christine British citizens Leave india

Recent News