नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है.
रामदास अठावले ने कहा कि इस समझौते ने भारतीय किसानों, MSMEs, कारीगरों और उद्यमियों के लिए अमेरिकी बाजार के नए द्वार खोले हैं और भारत की वैश्विक सौदेबाजी की शक्ति को मजबूती दी है. रामदास अठावले ने कहा कि यह केवल व्यापारिक समझौता नहीं, बल्कि भारत के श्रम, कौशल और उत्पादन क्षमता पर दुनिया के भरोसे की मुहर है, जो ‘Make in India’ और ‘Design in India’ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाता है.
केन्द्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ‘‘भारत रत्न’’ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि राजनीतिक लोकतंत्र तभी टिकेगा जब उसके साथ सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र हो. यह समझौता उसी दिशा में एक ठोस कदम है, जहां विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.
रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ यह करार समावेशी विकास, समान अवसर और आत्मसम्मान की भावना को आगे बढ़ाता है. रामदास अठावले जी ने भारत और अमेरिका दोनों देशों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह साझेदारी साझा समृद्धि और मजबूत लोकतांत्रिक भविष्य की ओर एक निर्णायक कदम है.