अगले सात दिनों का मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, कम नहीं होगा कोहरे का कहर!

Amanat Ansari 04 Feb 2026 07:55: PM 1 Mins
अगले सात दिनों का मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, कम नहीं होगा कोहरे का कहर!

नई दिल्ली: उत्तर भारत में अब मौसम ने नया रंग दिखाना शुरू कर दिया है. कड़ाके की ठंड के बीच बारिश, बर्फबारी और घना कोहरा एक साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे, जिसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंचेगा.

उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं, जबकि हवाओं की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है, खासकर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में.

कोहरे का कहर बरकरार

अगले 2-3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में विजिबिलिटी जीरो के करीब पहुंच सकती है. सड़क, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है, इसलिए ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें.

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

  • 5-6 फरवरी: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. मैदानों में कोहरा और ठंड बनी रहेगी.
  • 8-9 फरवरी: एक और नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ों पर फिर मौसम बिगड़ेगा. 9 फरवरी को मैदानी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है.

न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, ठंड का असर जारी रहेगा. महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद फिर गिरावट आएगी. यह मौसम छाता और स्वेटर दोनों साथ रखने वाला है. बारिश से बचाव के लिए छाता और ठंड से राहत के लिए गर्म कपड़े. यात्रा करने वालों को कोहरे और फिसलन वाली सड़कों का ध्यान रखें, और मौसम अपडेट चेक करते रहें. ठंड और नमी से स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें!

Weather forecast Rain alert thunderstorm cold wave

Recent News