सनी लियोनी की तस्वीर का ऐसा इस्तेमाल... जो देख रहा है, वो हंसते-हंसते लोटपोट हो जा रहा है!

Amanat Ansari 03 Dec 2025 10:00: PM 1 Mins
सनी लियोनी की तस्वीर का ऐसा इस्तेमाल... जो देख रहा है, वो हंसते-हंसते लोटपोट हो जा रहा है!

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुदानूर गांव के एक किसान ने अपनी कपास की फसल को “बुरी नज़र” से बचाने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया है कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. उसने अपने खेत के ठीक बीचों-बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का विशाल कट-आउट लगा दिया है.

पीले रंग की चटक ड्रेस में सनी लियोनी वाला यह ऊंचा-सा पोस्टर अब राहगीरों और ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. लोग रास्ते में कार-बाइक रोककर इसे निहारने लगते हैं. ग्रामीण हंसते-हंसते बताते हैं कि जिस फसल को बचाने के लिए पोस्टर लगाया गया था, उसी की तरफ अब और ज़्यादा नज़रें उठ रही हैं!

भारत के कई राज्यों में किसान फसल को बुरी नज़र से बचाने के लिए तरह-तरह के देसी जुगाड़ करते आए हैं. कहीं डरावने पुतले, कहीं भूत-प्रेत जैसे चित्र बनवाते हैं. लेकिन सनी लियोनी का पोस्टर लगाना सचमुच बॉलीवुडिया अंदाज़ में देसी परंपरा का नया वर्जन है!

किसान का मानना है कि इतना आकर्षक पोस्टर लगा रहेगा तो लोगों की नज़र उस पर टिक जाएगी और उनकी “सफेद सोने” यानी कपास की फसल पर किसी की बुरी नज़र नहीं पड़ेगी. इस तरह मौसम भर की मेहनत सुरक्षित रहेगी. फिलहाल खेत में सनी लियोनी मुस्कुरा रही हैं, और किसान की फसल भी खुशी-खुशी लहरा रही है.

Sunny Leone Crop Protection Karnataka Sunny Leone Sunny Leone News

Recent News