पठानकोट में घुसे 7 'संदिग्ध', पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान किया शुरू, स्केच जारी

Global Bharat 24 Jul 2024 09:35: PM 1 Mins
पठानकोट में घुसे 7 'संदिग्ध', पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान किया शुरू, स्केच जारी

बुधवार को पठानकोट जिले के फंगटोली गांव में करीब सात संदिग्ध लोगों को देखे जाने के बाद पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस ने बताया कि सातों लोग रात में एक घर में आए और पानी मांगा और फिर चले गए. घर के लोगों को शक हुआ कि ये लोग किसी तरह की नापाक गतिविधि में शामिल हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें- नार्को-आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई, जम्मू कश्मीर में 4 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

पठानकोट के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुमेर सिंह ने मीडिया को बताया है कि कल देर रात हमें सूचना मिली कि फंगटोली गांव में करीब सात संदिग्ध लोग देखे गए हैं. हम सभी पहलुओं की जांच करेंगे. आज सुबह संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम इलाके की जांच करेंगे. जिन लोगों ने उन्हें देखा उन्होंने बताया है कि संदिग्ध लोगों के पास कोई गोला-बारूद नहीं था. पंजाब पुलिस ने 7 संदिग्धों में से एक का स्केच जारी किया है.

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशियों पर मेहरबान हुई ममता, PM मोदी की भविष्यवाणी हो रही सच

मामले में पुलिस जांच कर रही है कि उक्त संदिग्ध कहीं हमलावर तो नहीं थे. बता दें कि जिस इलाके में संदिग्धों को देखा गया है, वह इलाका हिमाचल प्रदेश से सटा हुआ है और पाकिस्तान बॉर्डर से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर है. दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर पड़ता है. घटना के बाद पठानकोट सहित पूरा पंजाब अलर्ट हो गया है. साथ ही हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को भी अलर्ट कर दिया गया है.

बताते चलें कि इससे पहले जम्मू में भी कुछ संदिग्ध देखे गए थे, जिसने स्थानीय लोगों से पानी मांगा और फायरिंग की थी. वहीं पठानकोट मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि संदिग्धों ने पहले उससे पानी मांगा और फिर जंगल की ओर चले गए. बताया गया है कि सभी संदिग्ध सेना के ड्रेस में थे. 

Recent News