आर. माधवन की घड़ी ने खींचा सबका ध्यान, दुनियाभर में सिर्फ 10 पीस मौजूद

Global Bharat 25 Jun 2026 06:38: PM 1 Mins
आर. माधवन की घड़ी ने खींचा सबका ध्यान, दुनियाभर में सिर्फ 10 पीस मौजूद

R Madhavan Watch: 23 जून को अभिनेता आर. माधवन को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इस खास मौके पर आर. माधवन ने नेवी ब्लू एथनिक सूट पहना था. वहीं, इस दौरान फैन्स का ध्यान उनकी घड़ी की ओर गया, जो टाइटन की लिमिटेड एडिशन जलसा नेबुला थी. इस घड़ी में 18 कैरेट रोज़ गोल्ड का केस लगा हुआ है.

इस घड़ी की सबसे रोचक बात यह है कि इसका डिज़ाइन जयपुर के हवा महल से प्रेरित है. लिमिटेड एडिशन वाली इस घड़ी की कीमत करीब 40 लाख रुपये है और पूरी दुनिया में इसके केवल 10 पीस ही मौजूद हैं.

पद्म श्री से सम्मानित होने के बाद आर. माधवन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने विचार साझा किए. उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, अपने सह-कलाकारों, परिवार और दोस्तों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि वह यह सम्मान अपने परिवार को समर्पित करते हैं.

कार्य क्षेत्र की बात करें तो आर. माधवन आखिरी बार फिल्म धुरंधर पार्ट-2 में अजय सान्याल के किरदार में नजर आए थे. उनके इस किरदार की काफी प्रशंसा हुई थी. जल्द ही वह तमिल फिल्म GDN में दिखाई देंगे.

8084764241 Madhavan Watch R Madhavan Watch Padam Shri Madhavan Luxury Watch

Description of the author

Recent News