Raghuraj Pratap Singh wife controversy: राजा भैया की पत्नी को देखकर बहन ने क्यों बुला ली पुलिस, CCTV फुटेज आय़ा सामने

Rahul Jadaun 02 Jul 2025 05:39: PM 1 Mins
Raghuraj Pratap Singh wife controversy: राजा भैया की पत्नी को देखकर बहन ने क्यों बुला ली पुलिस, CCTV फुटेज आय़ा सामने

Raghuraj Pratap Singh wife controversy: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने दो नए वीडियो जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वो अपने मां-बाप से मिलने पहुंचीं तो दरवाजा नहीं खोला गया, उनकी बहन ने पुलिस भी बुला ली. लखनऊ का सिल्वर ओक अपार्टमेंट जहां भानवी के मां-बाप रहते हैं, वहां का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें भानवी के साथ एक महिला भी नजर आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट दावा करती है वहां हंगामा बढ़ता देख बहन साध्वी सिंह ने पुलिस को फोन कर दिया, और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले को शांत कराया, भानवी पर आरोप है कि वो घर जाकर मां-बाप को प्रॉपर्टी के लिए धमकी देती हैं. हालांकि भानवी सिंह ने दो वीडियो जारी कर ये दावा किया है कि वो सिर्फ अपने मां-बाप से मिलने गईं थी. पहले वीडियो में दरवाजे के बाहर से आवाज सुनाई देती है, मैं हूं, मिलने आई हूं, पर कोई दरवाजा नहीं खोलता, इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आता है जिसमें घर में काम करने वाली मेड ने कई बड़ी बातें कहीं हैं.

हालांकि दूसरे वीडियो में भी दरवाजा नहीं खुलता तो भानवी सिंह को ऐसे ही लौटना पड़ता है, जहां वो घर के मेड से बातचीत का दावा करती हैं. वीडियो में सुनाई देता ही कि मेड ने धीरे-धीरे कई बातें बताईं, और ये भी कहा कि कैमरे में रिकॉर्ड मत कीजिएगा, ये आवाज साफ सुनाई देती है कि कैमरा उधर है, आप बताओ.

Raghuraj Pratap Singh wife controversy Bhanvi Singh viral video Sister calls police on Bhanvi CCTV footage Silver Oak apartment

Recent News