बेंगलुरु: पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ऑटो ड्राइवर से बहस करते हुए दिख रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि यह घटना मंगलवार शाम को बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर घटी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राहुल द्रविड़ ने अभी तक ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. वायरल वीडियो में राहुल द्रविड़ कन्नड़ में ऑटो ड्राइवर से बात कर रहे हैं और उससे पूछ रहे हैं कि ब्रेक क्यों नहीं दबाया. पहली बर यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था.
बताया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ बेंगलुरु स्थित मिलर्स रोड की ओर जा रहे थे. घटना के बाद कुछ फैंस राहुल गांधी को फिर से '' इंदिरा नगर का गुंडा '' कहने लगे हैं. बता दें कि एक विज्ञापन के दौरान राहुल द्रविड़ ने ही कहा था मैं इंदिरा नगर का गुंडा हूं, इस विज्ञापन में पहली बार राहुल द्रविड़ को गुस्से में देखा गया था. बता दें कि राहुल टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम में इंडिया के मुख्य कोच थे. राहुल के कोच रहते ही 2023 में टीम इंडिया वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी. टेस्ट क्रिकेट में राहुल ने 13288 और वनडे में 10899 रन बनाए हैं.
वीडिया वायरल होते ही इस पर लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए. तुरंत वीडियो का व्यूज हजारों में पहुंच गए. सोशल मीडिया पर किसी ने राहुल के पक्ष में लिखा तो किसी ने विरोध में. Jaiky Yadav नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा'' एक वीडियो वायरल है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ एक ऑटो ड्राइवर से बहस कर रहे हैं, दरअसल यह वीडियो बेंगलुरु का है जहां पर राहुल द्रविड़ की कार ऑटो से टच हो गई जिसके बाद राहुल द्रविड़ ने नीचे उतरकर अपनी कार को चेक किया और ऑटो ड्राइवर से विनम्रता से दो चार वर्ड एक्सचेंज हुए. आप सोच रहे होंगे कि राहुल द्रविड़ इतने बड़े नाम हैं तो कोई बहुत महंगी कार होगी, नहीं वो उस वक़्त हुंडई Creta से चल रहे थे.