लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए राहुल-खड़गे, भाजपा ने बताया सेना और संविधान का अपमान

Amanat Ansari 15 Aug 2025 04:22: PM 1 Mins
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए राहुल-खड़गे, भाजपा ने बताया सेना और संविधान का अपमान

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा. दावा किया जा रहा कि पिछले वर्ष राहुल गांधी पिछली सीट मिलने के कारण वह नाराज थे. यही कारण है कि वह इस बार समारोह में शामिल नहीं हुए. हालांकि खड़गे-राहुल ने ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई जरूर दी.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त यह स्वतंत्रता, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है जहां न्याय सत्य और समानता की नींव पर टिका हो और हर दिल सम्मान और भाईचारे से भरा हो. इस अनमोल विरासत के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है. जय हिंद, जय भारत!"  वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस हमारे लोकतंत्र द्वारा पोषित स्वतंत्रता, न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति खुद को पुनः समर्पित करने का एक पवित्र अवसर है." खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में गांधी ने राजधानी इंदिरा भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया.

इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''विपक्ष के नेता राहुल गांधी लाल किले पर 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. यह एक राष्ट्रीय उत्सव था, लेकिन दुख की बात है कि पाकिस्तान प्रेमी राहुल गांधी, मोदी विरोध में देश और सेना विरोध कर रहे हैं! शर्मनाक व्यवहार! क्या यही संविधान और सेना का सम्मान है?" 

Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Red Fort Kharge Red Fort

Recent News