मदरसे में पड़ा छापा, टॉयलेट से बरामद हुई 40 नाबालिग लड़कियां, यूपी में हड़कंप!

Abhishek Chaturvedi 25 Sep 2025 05:58: PM 2 Mins
मदरसे में पड़ा छापा, टॉयलेट से बरामद हुई 40 नाबालिग लड़कियां, यूपी में हड़कंप!

...ये है बहराइच के पयागपुर क्षेत्र के पहलवारा गांव का एक मदरसा, जहां पुलिस पहुंचती है तो खुद दंग रह जाती है, वो मदरसे के कागजात देखने गई थी, लेकिन जब मकान के तीसरी मंजिल पर पहुंचती है, तो उसे कुछ शक होता है, और उसके बाद जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा जाता है तो 40 नाबालिग लड़कियां बरामद होती हैं, जिनकी उम्र है करीब 9 से 14 साल.

पूछने पर पता चलता है ये अलग-अलग जिले की रहने वाली हैं... तो सवाल था इन्हें इस तीन मंजिले मकान में क्यों रखा गया था, क्या मदरसे के नाम पर कोई बड़ा खेल यहां चल रहा था. मदरसा संचालक को जब तक पुलिस ढूंढ पाती, वो फरार हो जाता है, जिससे शक और गहरा जाता है कि कुछ तो दाल में काला है, लेकिन असल कहानी खुलनी अभी बाकी थी, ये जिन लड़कियों का चेहरा हम आपको नहीं दिखा रहे हैं, इनके साथ होने वाले अन्याय का किस्सा अभी खुलना बाकी था.

आसपास के लोग बताते हैं, ''खलील अहमद पहले एक झोपड़ी में रहता था, वहीं बच्चों को पढ़ाता था, लेकिन कुछ ही सालों में इसने मदरसे के नाम पर अकूत संपत्ति बनाई और तीन मंजिला मकान बना लिया. सामने दुकान बनाकर अवैध तरीके से ये घर में मदरसा चला रहा था. जहां दूर-दूर से लड़कियां आतीं थीं.'' लेकिन सवाल ये है कि अगर लड़कियां पढ़ने आ रहीं थीं, और सबकुछ कानूनी था तो फिर वो मदरसा संचालक अधिकारियों को रोकता क्यों है, पुलिस देखकर इन लड़कियों को टॉयलेट में बंद क्यों करता है. क्या इसकी आड़ में वो कोई और खेल कर रहा था.

एसडीएम अश्विनी पांडेय ने कहा कि हमें अवैध मदरसे की ख़बर मिली तो टीम गठित की, नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम वहां छापा मारने पहुंची तो 40 लड़कियां मिली जिनकी उम्र 9-14 साल की उम्र की हैं. लड़कियों को परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया, रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है, जो भी दोषी होगा उस पर एक्शन होगा.

जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी भी इस मामले की जांच में जुटे हैं. लेकिन बहराइच चूंकि नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है, इसलिए मसला और संवेदनशील हो जाता है. बीते दिनों बॉर्डर क्षेत्र के कई अवैध मदरसों पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलवाया था, लेकिन ये अवैध मदरसा कैसे बच गया, जहां 40 लड़कियों को एक तरीके से बंधक बनाकर रखा गया था. क्या मदरसा संचालक की इस काली करतूत में सिस्टम में बैठा कोई व्यक्ति भी मदद कर रहा था, अगर वो वहां अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान रोक रहा था, तो फिर लड़कियों के बरामदगी के बाद वो फरार कैसे हो गया, ये भी एक बड़ा सवाल है.

मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि बहराइच जिले में भारी संख्या में अवैध मदरसे हो सकते हैं, पयागपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध मदरसे हैं. तो क्या योगी को मिशन बहराइच मदरसा लॉन्च करना होगा, ताकि अवैध मदरसों पर पूरी तरह से ताला लटक सके, या फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की तरह अवैध मदरसों को सीधा मिट्टी में मिलाना होगा.

ये तस्वीर जिसने भी देखी वो यही पूछ रहा है कि इस अवैध मदरसे पर बुलडोजर कब चलेगा, कई मदरसों से ऐसी ख़बरें भी सामने आ चुकी हैं, जहां बच्चियों के साथ मदरसे में मौलाना ने गलत हरकत की है, पर यहां इस तरीके की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है, पुलिस की टीम जांच में जुटी है, पता ये भी चला है कि मदरसे के कोई कागजात नहीं थे, फिर ये लंबे वक्त से चल कैसे रहा था, ये भी बड़ा सवाल है.

raids on illegal madrasa spark uproar in bahraich

Recent News