रेलवे ने बदली तत्काल टिकट की प्रक्रिया, इन ट्रेनों का टिकट कटवा रहे हैं तो जान लें नया नियम

Amanat Ansari 29 Nov 2025 12:43: PM 1 Mins
रेलवे ने बदली तत्काल टिकट की प्रक्रिया, इन ट्रेनों का टिकट कटवा रहे हैं तो जान लें नया नियम

अजमेर: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में बिचौलियों और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. देश की 102 प्रीमियम ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी और कुछ अन्य चुनिंदा ट्रेनों) में अब रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट लेने के लिए मोबाइल OTP अनिवार्य कर दिया गया है. यह नई व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में लागू की जा रही है. अजमेर रेल मंडल में इस सुविधा की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से हो गई है.

इन ट्रेनों में नियम लागू...

  • ट्रेन नं. 12015/12016 अजमेर (दौराई)-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नं. 12957/12958 अहमदाबाद (साबरमती)-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

ऐसे काम करेगा नया सिस्टम

  • तत्काल टिकट फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य.
  • फॉर्म जमा करते ही उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.
  • काउंटर कर्मचारी को वही OTP बताना होगा.
  • OTP सत्यापन के बाद ही तत्काल टिकट जारी होगा.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि यह कदम तत्काल कोटे की पारदर्शिता बढ़ाने और आम यात्री तक असली टिकट पहुंचाने के लिए उठाया गया है. सभी आरक्षण काउंटरों और स्टेशन पर इसकी सूचना बोर्ड लगाए गए हैं तथा कर्मचारी यात्रियों को पूरी जानकारी दे रहे हैं. रेलवे के इस कदम से उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में तत्काल टिकट की कालाबाजारी पर काफी हद तक लगाम लगेगी.

Tatkal tickets Daurai-New Delhi Shatabdi Express Indian Railways Rajdhani express train

Recent News