Pak spy arrested: रकीब और रुबीना रच रहे थे देश के खिलाफ बड़ी साजिश, ISI कर रही था मदद, पुलिस ने पकड़े तो  हुआ हैरान करने वाला खुलासा!

Rahul Jadaun 17 May 2025 06:36: PM 3 Mins
Pak spy arrested: रकीब और रुबीना रच रहे थे देश के खिलाफ बड़ी साजिश, ISI कर रही था मदद, पुलिस ने पकड़े तो  हुआ हैरान करने वाला खुलासा!
  • आर्मी कैंट के पास दुकान, सेना की वर्दी सीलने का करता काम, दिन में खींचता फोटो, रात में भेजता पाकिस्तान!
  • रुबीना का कांड सुन भी हिला हिंदुस्तान, पंजाब से लेकर उत्तराखंड पुलिस तक हैरान, देश के दुश्मनों पर बड़ा ऐलान

Pak spy arrested: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से 4 ऐसे लोग पकड़े गए हैं, जिनकी कहानी सुन दिल्ली तक हड़कंप मचा है, इनमें से तीन को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें एक महिला भी है, जबकि चौथे व्यक्ति को पंजाब की बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के बठिंडा आर्मी कैंट इलाके में टेलर यानि दर्जी का काम करता था. जिसकी गतिविधियां संदिग्ध दिखी तो आर्मी जवानों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, और जब पुलिस ने इसे पकड़ा तो 5 बड़े खुलासे हुए.

  • खुलासा नंबर 1-  उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े नंबर और सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिले. एक दर्जी के पास दो-दो फोन थे, एक बाहर रखता, और सीक्रेट था.
  • खुलासा नंबर 2- हरिद्वार जिले के डोशनी गांव में इसका घर है, इसके पिता बठिंडा कैंट इलाके में दर्जी की दुकान चलाते थे, 5 साल पहले उनकी मौत हुई, तो रकीब वही काम करने लगा.
  • खुलासा नंबर 3- सूत्र दावा करते हैं, दिन में ये दर्जी का काम करता, रात में पाकिस्तान के संपर्क में रहता, कैंट इलाके के फोटो, वीडियो और सीक्रेट जानकारियां भेजने का शक है.
  • खुलासा नंबर 4- आरोपी रकीब के चार भाई राजस्थान, अमृतसर और इलाहाबाद में रहते हैं, वहां वो भी सेना के लिए वर्दी सीलने का काम करते हैं, ये दावा राज्य समीक्षा नाम की वेबसाइट ने किया है. इनसे भी पूछताछ हो सकती है.
  • खुलासा नंबर 5- परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, फोन पर किसी लड़की का मैसेज आने के बाद हनीट्रैप होने या फिर किसी मौलाना के संपर्क में आने के बाद जासूस बनने का शक है.

कुछ वक्त पहले बिहार के एक मोची को भी इसी शक में पकड़ा गया था, हालांकि बाद में पता चला वो हनीट्रैप का शिकार था, लेकिन रकीब पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था! पुलिस ये पता करने में जुटी है कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी क्या-क्या बातें इसकी पाकिस्तान में बैठे लोगों से हुई है, और वहां से इसे क्या आदेश मिल रहा था, कुछ दिन पहले ही पंजाब के मलेरकोटला से पुलिस ने गुजाला नाम की एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा था, जो 30 हजार रुपये लेकर संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेज रहे थे, और इस काम में उनकी मदद दिल्ली के पाकिस्तानी उच्चायोग में बैठा अधिकारी कर रहा था, एक तऱफ ये जासूस देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं, तो दूसरी तरफ रुबीना अख्तर जैसी महिलाएं हैं, जिन्हें हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा है. वहां के एसपी सिटी पंकज गैरोला बताते हैं

बांग्लादेश के मुरदपुर रोड की रहने वाली ये महिला साल 2018 में अपने 5 साल के बेटे को लेकर हिंदुस्तान आई थी, हरिद्वार में इसकी मुलाकात संतोष कुमार दूबे नाम के व्यक्ति से हुई, दोनों ने शादी की, और फिर फर्जी आधार कार्ड-पैन कार्ड बनाकर यहां रहने लगे. संतोष दूबे यूपी के पीलीभीत जिले के एक गांव का रहने वाला है. दोनों का एक नाबालिग बेटा भी है.

उत्तराखंड पुलिस अलग-अलग जिलों में छिपे बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है, दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक अवैध घुसपैठियों को पकड़ने की कार्रवाई तेज हो चली है, क्योंकि एक तरफ सीमापार पाकिस्तान जैसा दुश्मन देश है तो दूसरी तरफ देश के भीतर ही कुछ जासूस और घुसपैठिए छिपे बैठे हैं, जो हिंदुस्तान की खाकर हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं. खासकर एयरफोर्स स्टेशन और आर्मी कैंप के इलाकों के आसपास रहने वाले ऐसे लोगों की स्पेशल जांच शुरू कर दी गई है, जो दिखाने के लिए छोटे-मोटे कामों में लगे हैं, लेकिन उनकी असली मंशा दुश्मन को मदद पहुंचाना है, यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जासूसों के पकड़े जाने में तेजी आई है, आपको भी अगर किसी की गतिविधि संदिग्ध लगती है, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या सेना को दें, ताकि पाकिस्तान के मददगारों का मुकम्मल इलाज हो सके.

 

Pak spy arrested Letest News Rakeeb Rubina Akhtar Espionage Conspiracy Haridwar Pakistan

Recent News