क्या बीमार हैं राखी, सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज ने उड़ाई फैंस की नींद 

Global Bharat 15 May 2024 09:03: PM 1 Mins
क्या बीमार हैं राखी, सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज ने उड़ाई फैंस की नींद 

राखी सावंत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कई दिनों से राखी सुर्खियों में अलग-अलग कारणों से बनी हुई हैं. कुछ वक्त पहले ही वो दुबई से मुंबई वापस लौटी हैं.

अब एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है. उनकी आंखें बंद हैं और डॉक्टर उनका ख्याल रखा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि राखी सावंत दिल की गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं. इसी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

राखी को असल में क्या दिक्कत हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. एक मीडिया चैनल ने दावा किया है कि एक्ट्रेस से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई थी. राखी ने बातचीत में बताया है कि उन्हें हार्ट प्रॉब्लम हुई है. अभी वो बात नहीं कर सकतीं. मुझे 5-6 दिनों तक आराम की जरूरत है.

राखी ने कहा कि उन्हें प्राइवसी और टाइम की जरूरत है. उन्होंने ये नहीं बताया है कि वो कौन-से अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि अभी एक्ट्रेस के परिवार ने उनकी बीमारी को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. बता दें कि राखी सावंत की अस्पताल से आई फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं.

उनके फोटोज को देखकर फैंस और यूजर्स को बड़ा झटका लगा है. यूजर्स उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं. ज्ञात रहे कि राखी सावंत टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्हें अपने मजाकिया अंदाज के साथ-साथ ऊट-पटांग हरकतों और ड्रामेटिक अंदाज के लिए जाना जाता है. 

Recent News