बेटे की चाह में की दूसरी शादी... अब पंचायत ने बांट दिया पति का पूरा हफ्ता, 3 दिन पहली पत्नी, 3 दिन दूसरी के नाम

Global Bharat 22 Jul 2026 12:54: PM 1 Mins
बेटे की चाह में की दूसरी शादी... अब पंचायत ने बांट दिया पति का पूरा हफ्ता, 3 दिन पहली पत्नी, 3 दिन दूसरी के नाम

रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए गांव की पंचायत ने एक अनोखा फैसला सुनाया है. पंचायत के निर्णय के अनुसार अब एक व्यक्ति को सप्ताह में तीन दिन अपनी पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ बिताने होंगे. सप्ताह का सातवां दिन वह अपनी इच्छा के अनुसार गुजार सकेगा.

बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले बेटे की चाह में व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली थी. दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे समय नहीं देता और पूरी तरह दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा है, इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया. आखिरकार मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा.

ग्रामीणों और पंचों की मौजूदगी में करीब चार घंटे तक दोनों पक्षों की बात सुनी गई. पंचायत ने परिवार में तनाव कम करने और दोनों महिलाओं के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फैसला सुनाया. निर्णय के तहत पति को पहली पत्नी के साथ लगातार तीन दिन और दूसरी पत्नी के साथ अगले तीन दिन रहना होगा. सप्ताह का अंतिम दिन उसके विवेक पर छोड़ दिया गया है.

पंचायत के फैसले को दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विवाद फिलहाल शांत हो गया. हालांकि, यह फैसला सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इसे पारिवारिक समझौते का व्यावहारिक तरीका मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे कानूनी दृष्टि से सवालों के घेरे में बता रहे हैं.

Rampur Panchayat Decision Husband Two Wives Case Uttar Pradesh News Second Marriage Dispute Rampur Viral News

Description of the author

Recent News