नौकरानी के साथ रेप के आरोप में धुरंधर फिल्म एक्टर गिरफ्तार, 10 वर्षों तक बनाता रहा हवश का शिकार

Amanat Ansari 26 Jan 2026 02:34: PM 1 Mins
नौकरानी के साथ रेप के आरोप में धुरंधर फिल्म एक्टर गिरफ्तार, 10 वर्षों तक बनाता रहा हवश का शिकार

नई दिल्ली: मुंबई में एक अभिनेता को अपनी घरेलू नौकरानी के साथ 10 साल तक शादी का वादा करके बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने सोमवार को बताया. 41 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर, हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए नदीम खान को 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया और वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.

शिकायत के अनुसार, महिला विभिन्न अभिनेताओं के यहां घरेलू काम किया करती थी और कई साल पहले नदीम खान से संपर्क में आई थी, जिसके बाद दोनों करीब आ गए. महिला ने आरोप लगाया कि खान ने उससे शादी करने का वादा किया.

इसी आश्वासन पर उसने पिछले 10 सालों में कई बार उसके साथ उसके मालवणी स्थित घर पर और खान के वर्सोवा स्थित घर पर रेप किया. हालांकि, बाद में खान ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

चूंकि पहला कथित बलात्कार पीड़िता के घर पर हुआ था, जो मालवनी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है, और पीड़िता उसी इलाके में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने मामले को जीरो एफआईआर के तहत मालवनी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है. खान को हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा गया था.

Nadeem Khan Ranveer Singh Dhurandhar Maid rape Dhurandhar actor

Recent News