मैं अपनी पत्नी का पैर छूना चाहता हूं, लेकिन वो छुआने नहीं देती....गोरखपुर के सांसद ने कहीं ऐसी बात, सुनकर सब हंसने लगे

Global Bharat 17 Apr 2026 06:53: PM 1 Mins
मैं अपनी पत्नी का पैर छूना चाहता हूं, लेकिन वो छुआने नहीं देती....गोरखपुर के सांसद ने कहीं ऐसी बात, सुनकर सब हंसने लगे

लखनऊ : महिला आरक्षण बिल को लेकर लोकसभा में चर्चा जारी है. अलग-अलग सांसदों के द्वारा बिल पर अपनी राय रखी जा रही है. महिला आरक्षण बिल को लेकर गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी अपना पक्ष रख रहे थे. इस दौरान रवि किशन ने अपनी पत्नी को लेकर एक ऐसी बात कही, जिससे सदन का माहौल कुछ समय के लिए अच्छा हो गया..रवि किशन ने कहा कि सिनेमा में संघर्ष कर रहे थे. उस गरीबी में मेरी पत्नी ने मेरा साथ दिया. मैं क्यों नहीं उसका पैर छुऊं. वह छुआने नहीं देती है, लेकिन जब वह रात में सोती है तो मैं पेट छू लेता हूं. रवि किशन की इस बात के बाद सदन का माहौल खुशनुमा हो गया. 

महिला आरक्षण बिल को लेकर दूसरे दिन भी सदन में चर्चा जारी है. विपक्ष में दलित व पिछड़ों को अलग से आरक्षण देने की मांग कर रही है. वहीं, सरकार का कहना है कि बिल में महिलाओं को एकसमान आरक्षण दिया गया है. महिला आरक्षण बिल को लेकर गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को लेकर जिक्र किया. रवि किशन ने पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया है. मैं उनका पैर छूना चाहते है, लेकिन वह छूने नहीं देती है. रवि किशन की आवाज सुनकर सदन का माहौल खुशनुमा हो गया. 

माहौल हुआ खुशमय

सदन में रवि किशन ने कहा कि जब मैं सिनेमा में संघर्ष कर रहा था, उस समय मेरी पत्नी ने मेरा पूरा साथ दिया. तो मैं क्यों नहीं उसका पैर छुऊं. हालांकि, वह छूने नहीं देती है, लेकिन जब रात में गहरी नींद में होती है तो मैं उसका पैर छू लेता हूं. महिला आरक्षण बिल लेकर रवि किशन की यह बात सुनकर सदन में सभी लोग हंसने लगे और कुछ देर के लिए माहौल खुशनुमा हो गया. 

Ravi Kishan Lok Sabha speech Women’s Reservation Bill debate Ravi Kishan wife remark Parliament viral moment India Lok Sabha light moment news

Description of the author

Recent News