मेरे पति अच्छे हैं कहकर, जडेजा की पत्नी ने किसे गंदे आदत वाला क्रिकेटर बता दिया?

Amanat Ansari 12 Dec 2025 11:17: PM 1 Mins
मेरे पति अच्छे हैं कहकर, जडेजा की पत्नी ने किसे गंदे आदत वाला क्रिकेटर बता दिया?

नई दिल्ली: भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने विवादास्पद बयान देते हुए आरोप लगाया है कि विदेशी दौरों पर कई भारतीय क्रिकेटर तरह-तरह के व्यसनों में लिप्त हो जाते हैं. हालांकि उन्होंने साफ़ किया कि उनके पति रवींद्र जडेजा कभी इस तरह के व्यवहार में शामिल नहीं हुए.

एक कार्यक्रम में बोलते हुए रिवाबा ने कहा, “मेरे पति, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा को क्रिकेट खेलने लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में जाना पड़ता है. इसके बावजूद आज तक उन्होंने कभी किसी भी प्रकार के व्यसन को हाथ तक नहीं लगाया, क्योंकि वे अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझते हैं. बाकी टीम के लोग तो व्यसनों में लिप्त रहते हैं, लेकिन उनके परिवारों की तरफ से कोई पाबंदी नहीं होती.”

उन्होंने आगे कहा, “जिंदगी में जितना ऊपर उठो, उतना ही ज़मीन से जुड़े रहना और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को याद रखना ज़रूरी है.” यह बयान ऐसे समय आया है जब रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में अभी भी अहम सदस्य हैं और IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ लंबा साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे.

पुराने उदाहरण भी याद आए2016 में वेस्टइंडीज दौरे पर केएल राहुल ने बीयर की बोतल हाथ में लिए फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी. फोटो वायरल होते ही BCCI ने खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया था. बोर्ड ने कहा था कि खिलाड़ी लाखों बच्चों के रोल मॉडल हैं, इसलिए ऑनलाइन कंटेंट शेयर करते समय नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए. राहुल को बाद में वह फोटो डिलीट करनी पड़ी थी.

2024 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAI) और BCCI से कहा था कि खिलाड़ियों को तंबाकू और शराब उत्पादों की सरोगेट एडवरटाइजिंग में हिस्सा लेने से रोका जाए. मंत्रालय ने सिफारिश की थी कि बोर्ड अपने सभी क्रिकेटरों को स्पष्ट निर्देश दे कि वे किसी भी तरह के तंबाकू-संबंधी उत्पादों के सरोगेट प्रमोशन, पार्टनरशिप या विज्ञापन से दूर रहें. रिवाबा का यह बयान क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ सकता है.

Ravindra Jadeja Rivaba Jadeja Indian cricketers addiction Rivaba jadeja on addiction

Recent News