Bengal Re-polling: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को डायमंड हार्बर और मग्राहाट पश्चिम के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया. ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.
यह पुनर्मतदान भाजपा के उस आरोप के बाद कराया जा रहा है, जिसमें कहा गया था कि फलता क्षेत्र में ईवीएम के बटन टेप लगाकर छेड़छाड़ किए गए थे. फलता, डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसे तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है.