रियासी आतंकी हमले के मामले में जानकारी साझा करते हुए रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने 19 जून को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हमले में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल थे और हमले के समय उनकी मदद करने वाला एक स्थानीय व्यक्ति भी मौजूद था.
इससे पहले दिन में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों की मदद करने वाले हकीमदीन को गिरफ्तार किया था. इस बीच, मामले में आगे की पूछताछ जारी है. बता दें कि रियासी में आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस को निशाना बनाया था.
हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी. वहीं इसके बाद जम्मू के कई इलाकों को भी निशाना बनाया गया था, जबकि जवाबी कार्रवाई में कई आतंकी भी मारा गया है और एक जवान भी शहीद हुए हैं.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित हीरानगर सेक्टर में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त हो गया था. इस दौरान एक आतंकवादी के भी मारा गया था. साथ ही बुधवार को भी दो आतंकी को मारा गया था.
पूरे जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. बता दें कि 9 जून को रियासी में हमला किया गया था. वहीं मारे गए आतंकी के बैग से पाकिस्तानी चॉकलेट मिला था. आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर फायरिंग की थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इसके बाद आतंकी पहाड़ी इलाके में छुप गए थे.