तेजस्वी ने कहा- 4 जून को INDIA गठबंधन की बनेगी सरकार... पीएम मोदी के लिए ये कहा...

Global Bharat 08 May 2024 05:44: PM 1 Mins
तेजस्वी ने कहा- 4 जून को INDIA गठबंधन की बनेगी सरकार... पीएम मोदी के लिए ये कहा...

लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टी और नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इसी कड़ी में बिहार के पटना में RJD नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है.

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी जान रहे हैं कि इस बार उनका जाना तय है और इस बार बिहार और पूरे देश की जनता तानाशाही सरकार को हटाना चाह रही है. उन्होंने कहा कि हमें पूर्णविश्वास है कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

वहीं एक चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो हमेशा लालू जी का विरोध करते हैं और उनके परिवार पर भी हमलावार हैं.

इस दौरान तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए भी नजर आए. उन्होंने कहा कि धर्मशास्त्र सिखाता है कि हम धर्म के साथ-साथ कर्म की भी बात करें, तो फिर पीएम मोदी कर्म की बात करते हुए यह बताएं कि उन्होंने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में क्या किया.

Recent News