हरियाणा में कांग्रेस की प्रचंड हार से रॉबर्ट वाड्रा हैरान, EVM की बैटरी को लेकर उठाए कई सवाल...

Global Bharat 09 Oct 2024 06:10: PM 2 Mins
हरियाणा में कांग्रेस की प्रचंड हार से रॉबर्ट वाड्रा हैरान, EVM की बैटरी को लेकर उठाए कई सवाल...

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी (BJP) ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90 में से 48 सीटें जीत ली हैं. जबकि कांग्रेस (Congress) को 37 सीटों पर जीत मिली हैं. ऐसे में बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव मैदान में थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा. हरियाणा में कांग्रेस की इस प्रचंड हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने EVM की बैटरी को लेकर कई सवाल उठाए. साथ ही कांग्रेस द्वारा इस मामले को चुनाव आयोग में ले जाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि जहां-जहां ईवीएम की बैट्री 99% चार्ज थी वहां-वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ है.

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग जानबूझकर नतीजों के डेटा को धीरे-धीरे अपडेट कर रहा है, जिससे नतीजों की पारदर्शिता पर खतरा मंडरा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, "चुनावी रुझानों को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमी गति से साझा किया जा रहा है. इससे यह चिंता बढ़ गई है कि बीजेपी सरकार पर दबाव डालने की कोशिश कर रही है.

जयराम रमेश ने आगे कहा कि यह प्रक्रिया मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर कर रही है और चुनावी प्रणाली की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा रही है. उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि नतीजों को जल्द और सही तरीके से जारी किया जाए, ताकि जनता और मतदाताओं का विश्वास बना रहे. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेट ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की. उन्होंने कहा, "रुझान बदलेगा. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डेटा अपडेट नहीं हो रहा है. हमारे डेटा के आधार पर कांग्रेस आगे है. तस्वीर बदलेगी. कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हम अपने एजेंटों से अपील करते हैं कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बने रहें.

उधर हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता जगत नेगी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि पिछले दस सालों से हरियाणा की जनता बीजेपी से असंतुष्ट रही है. बीजेपी की जीत लोकतंत्र के लिए एक त्रासदी होगी. नेगी ने बीजेपी की आत्मविश्वास पर भी सवाल उठाते हुए कहा, कुछ तो गड़बड़ है, तभी बीजेपी के लोग इतनी चीज़ों के खिलाफ होने के बाद भी इतने आत्मविश्वास से भरे हुए दिख रहे हैं.

Haryana assembly elections Robert Vadra EVM battery Haryana EVM tampering

Description of the author

Recent News