टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के बेटे का फोटो पहली बार मीडिया के सामने आया है. जिसके बाद रोहित के फैंस लगातार अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बेटे की तारीफ कर रहे हैं. कोई सो क्यूट कह रहा है तो कोई इसे रोहित की ही कार्बन कॉपी बता रहा है.
वीडियो में पहली बार दिखा चेहरा
रोहित के बेटे अहान शर्मा का चेहरा पहली बार एक वीडियो में सामने आया है, इस वीडियो मे रोहित की पत्नी रितिका सजदेहा ने बेटे को गोद में लिया हुआ है, उनके पास ही पति रोहित और बेटी समायरा भी खड़े हैं, बता दें कि इस कपल ने पहली बार बेटे का चेहरा दुनिया के सामने दिखाया है. इससे पहले बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी के समय 15 नवंबर 2024 को रोहित बेटे के पिता बने थे. बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक बेटे का चेहरा किसी को नहीं दिखाया था. यही वजह है कि लोगों को इतने समय बाद पहली बार रोहित के बेटे का चेहरा देखने को मिला है.
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित
रोहित इन दिनों मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं, इस टूर्नामेंट में रोहित का बल्ला अभी तक लगभग खामोश ही रहा है और वो केवल 56 रन बना सके हैं. मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस जल्द ही उनसे एक धमाकेदार पारी के साथ दमदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं