वैभव सूर्यवंशी की अग्नि परीक्षा आज, जब राजस्थान से भिड़ेगी मुंबई तो करना पड़ेगा बुमराह के तूफान का सामना

Rahul Jadaun 01 May 2025 11:32: AM 2 Mins
वैभव सूर्यवंशी की अग्नि परीक्षा आज, जब राजस्थान से भिड़ेगी मुंबई तो करना पड़ेगा बुमराह के तूफान का सामना

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े-बड़े गेंदबाजों का सिरदर्द बन चुके 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की आज असली अग्नि परीक्षा होने वाली है. क्योंकि टूर्नामेंट के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होने वाली है. मुंबई इस समय बहुत शानदार फॉर्म में वापस आ चुकी है, रोहित शर्मा का बल्ला लगातार रन उगल रहा है, सूर्य कुमार यादव भी लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में राजस्थान को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे मुंबई को हराना ही होगा. राजस्थान की टीम को एक बार फिर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद होगी कि वो ताबड़तोड़ शुरूआत देकर टीम को जिताने में अहम भिका निभाएं. लेकिन इस मुकाबले में वैभव का पहली बार बुमराह से सामना होगा. सीमित क्रिकेट में इस समय बुमराह दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाज माने जाते हैं. इसीलिए जब मैदान पर बुमराह की गेंद गोली की तरह निकलेगी तो क्या वैभव उसका सामना भी बाकी मुकाबलों की तरह कर पाएंगे या नहीं ये बड़ा सवाल है.

राजस्थान में होगा मुकाबला

आईपीएल का 50वां मुकाबला गुरुवार को राजस्थान में ही खेला जाएगा, ऐसे में होम ग्राउंड होने का एडवांटेज राजस्थान को मिल सकता है. लेकिन मुंबई इस मुकाबले को जीत कर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. लगातार पिछले 5 मुकाबले जीत कर मुंबई का मनोबल सातवें आसमान पर है, इसमें खास बात ये भी रही है कि  MI के लिए पिछले मुकाबले में डेब्यू करने वाले कॉर्बिन बॉश का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है, उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 1 विकेट भी हासिल किया, साथ ही सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं. जो कि राजस्थान के लिए एक खतरे की घंटी की तरह है.

 वैभव ने 35 गेंद में जड़ा था शतक

पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा था, जिसमें 11 गगनचुंबीय छक्के और 7 शानदार चौके लगाए थे. वैभव ने अपनी पारी के दौरान इशांत शर्मा के ओवर में 28 रन कूट डाले थे. जिसकी बदौलत राजस्थान ने 210 रन का लक्ष्य बड़ी ही आसानी के साथ हासिल कर लिया था. वैभव अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में 141 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चौके कम सिक्स ज्यादा निकले हैं. इसलिए इस बार भी राजस्थान उम्मीद करेगी कि वैभव और यशस्वी जायसवाल एक धुंआधार शुरूआत टीम को दिलाएंगे.

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

अगर हम आईपीएल के इतिहास में राजस्थान और मुंबई के बीच हुए मुकालों का इतिहास देखें तो दोनों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 15 मुकाबले और राजस्थान ने 14 मुकाबले जीते हैं. जबकि एक मैच बेनतीजा भी रहा है.

newsbook mi vs rr rr vs mi jasprit bumrah vaibhav suryavanshi ipl ipl 2025 ipl news ipl update

Recent News