Sadhguru-Alia Bhatt Controversy: बॉलीवुड में नेपोटिज्म (परिवारवाद) पर चर्चा एक बार फिर से छिड़ गई है. इस बार स्पिरिचुअल गुरु सद्गुरु और अभिनेत्री आलिया भट्ट के बीच हुई बातचीत ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. सद्गुरु के एक इंटरव्यू क्लिप को X पर लाखों लोग देख और शेयर कर रहे हैं.
सद्गुरु ने क्या कहा?
वीडियो में सद्गुरु आलिया भट्ट से कहते हैं, ''मैं आपको इंसल्ट नहीं करना चाहता. आप बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन चेन्नई शहर में ही आपके जैसे हजारों आलिया भट्ट हो सकते हैं. आपको शुरुआत से ही परिवार और आस-पास के लोगों का पूरा सपोर्ट और मेंटरशिप मिला, जिसकी वजह से आप इस मुकाम तक पहुंची हैं. कई बेहद टैलेंटेड लोग सही सपोर्ट न मिलने के कारण अपना पूरा पोटेंशियल नहीं दिखा पाते.''
OMG! ????Sadhguru Burnt Alia Bhatt alive ???? says she is whatever due to Nepotism & Nurturing by Karan Johar
— Iwasamwill (@Iwasamwill) May 2, 2026
Watch the video, please!!!
"I don't want to Insult you. You are a very good Actress but there may be 1000s of Alia Bhatts only in the Chennai City, you are nurtured(by… pic.twitter.com/nBY6UqJGFz
सद्गुरु ने टैलेंट और नर्चरिंग (परवरिश/समर्थन) के बीच के फर्क पर जोर देते हुए कहा कि आलिया की सफलता सिर्फ उनकी प्रतिभा की नहीं, बल्कि सिस्टम और कनेक्शन्स की भी देन है.
सोशल मीडिया पर भारी रिएक्शन
इस क्लिप के वायरल होते ही यूजर्स ने इसे एपिक रोस्ट और लाइव बर्न करार दिया. कई लोगों ने लिखा कि सद्गुरु ने आलिया को कड़वा सच सुना दिया. एक यूजर ने कमेंट किया, ''एक स्पिरिचुअल गुरु भी बॉलीवुड के नेपोटिज्म से वाकिफ हैं.'' कुछ ने करण जौहर (KJo) का जिक्र करते हुए कहा कि आलिया को उनका खास सपोर्ट मिला. दक्षिण भारतीय सिनेमा का उदाहरण देते हुए यूजर्स बोले कि वहां भी परिवारवाद है, लेकिन बॉलीवुड की तरह दूसरों की फिल्में छीनने का खेल नहीं चलता.
अल्लू अर्जुन, राम चरण, प्रभास जैसे सितारों के परिवार फिल्मी हैं, फिर भी वे दूसरों का हक नहीं मारते. हालांकि कुछ यूजर्स ने सद्गुरु के बयान का बचाव भी किया. उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत इंसल्ट नहीं था, बल्कि टैलेंट बनाम सपोर्ट सिस्टम पर गहरा विश्लेषण था. उन्होंने सलाह दी कि पूरा इंटरव्यू देखकर ही समझना चाहिए.
क्या है पूरा मसला?
यह बहस बॉलीवुड में लंबे समय से चली आ रही नेपोटिज्म की समस्या को फिर से उजागर करती है. सद्गुरु का बयान उन हजारों टैलेंटेड कलाकारों की तरफ इशारा करता है जो सही मौके और सपोर्ट के अभाव में पीछे रह जाते हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है.