अयोध्या में BJP की हार पर फूटा संतों का गुबार, कहा- "...नमकहराम की तरह देखा जाएगा"

Global Bharat 06 Jun 2024 07:47: PM 1 Mins
अयोध्या में BJP की हार पर फूटा संतों का गुबार, कहा-

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे 04 जून को जब घोषित हुए, तो अयोध्या (Ayodhya) ने बीजेपी (BJP) को झटका दे दिया. वजह थी, अयोध्या से बीजेपी की हार. जिसकी उम्मीद बीजेपी ने अयोध्यावासियों से बिल्कुल नहीं की थी. इस बीच अयोध्या के संतों (Ayodhya Saints) की प्रतिक्रियाएं आयी हैं, जो बात करते हुए भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे.

बता दें कि चुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अयोध्यावासियों को जमकर कोस रहे हैं. इतना ही नहीं इस हार के लिए यूजर्स फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

इसे लेकर अब अयोध्या के साधु-संतों समेत जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है. संत समाज का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को अयोध्या की विधानसभा से तो जीत हासिल हुई है. लेकिन, फैजाबाद लोकसभा में चार अन्य विधानसभा भी हैं, जहां से वह हारे. ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आत्ममंथन और चिंतन करने की जरूरत है.

जगतगुरु राम दिनेशचार्य ने कहा कि अयोध्या से भाजपा का हारना बहुत दुखद है, हम सब जानते हैं कि यहां भव्य राम मंदिर बना, एयरपोर्ट बना और विकास के नए आयाम गढ़े गए. लेकिन, कुछ न कुछ कमी रह गई होगी. जिसकी वजह अयोध्या से भाजपा की हार हुई है. मुझे लगता है कि इस पर पार्टी को चिंतन करने की जरूरत है.

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्यावासियों की जिस वजह से लोग आलोचना कर रहे हैं. साढ़े चार लाख वोट भाजपा को मिले हैं. अयोध्या विधानसभा से तो वह (भाजपा प्रत्याशी) जीते ही हैं. लेकिन, फैजाबाद की अन्य विधानसभा से वह क्यों हारे, इसके लिए आत्ममंथन और चिंतन करना जरूरी है.

Recent News