Bollywood News: सलमान के घर में जबरन घुसने वाली ईशा छाबड़ा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, अदालत ने जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तो वहीं मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं ईशा साल 2016 में मुंबई आई थी, 6 महीने पहले ही बांद्रा में शिफ्ट हुई थी. कन्नड़ फिल्मों में उसने साइड रोल किया है, कमर्शियल एडवर्टिजमेंट में वो काम करती है. 32 साल की ईशा ने अपार्टमेंट गेट पर गार्ड को कहा था उसे चौथी मंजिल पर जाना है, लिफ्ट लेकर वो तीसरी मंजिल पर जाती है, फिर वापस पहली मंजिल पर लौट आती है, जहां सलमान रहते हैं. वहां उसने डोर बेल बजाई, तब तक गार्ड ने अनजान चेहरा देखकर पूछा तुम कौन हो, यहां क्या कर रही हो, फिर पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार करवा दिया गया. लेकिन अभी भी पुलिस ये पता करने में जुटी है कि कहीं इसकी मंशा कुछ और तो नहीं थी. बता दें कि जब से सलमान के घर पर गोलियां बरसाई गई हैं, तभी से उनके घर की सिक्योरिटी को और भी बढ़ा दिया गया है.