सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर अमित जानी बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

Amanat Ansari 02 Jun 2026 06:38: PM 1 Mins
सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस, प्रोड्यूसर अमित जानी बोले- डरना मेरी फितरत नहीं

नई दिल्ली: सलमान खान की 1998 ब्लैकबक (काला हिरण) केस पर बन रही फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवादों में घिर गई है. सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य लोगों को कानूनी नोटिस भेज दिया है.

नोटिस में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और सभी पोस्टर व प्रचार सामग्री हटाने की मांग की गई है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर मांग नहीं मानी गई तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रोड्यूसर का तीखा जवाब

फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने नोटिस का जवाब देते हुए साफ कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं. अमित जानी ने X (ट्विटर) पर नोटिस शेयर करते हुए लिखा,  "नोटिस भेजकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगों को धमकाने लगे हैं सलमान खान. नोटिस का मकसद सिर्फ डराना है. उसकी आदत है वो डरा रहा है, मेरी फितरत है मैं डरा नहीं हूं. वो मुझे मुर्दा समझ रहा है, उसे कह दो मैं मरा नहीं हूं."

फिल्म पर क्या है विवाद?

फिल्म सलमान खान के ब्लैकबक शिकार मामले पर आधारित है. 30 मई को फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था. फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत कर रहे हैं और टीजर 20 जून को रिलीज होने वाला है. अमित जानी पहले भी विवादित विषयों पर फिल्में बना चुके हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान खान की टीम का अगला कदम क्या होगा, लेकिन इस लीगल नोटिस के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है.

Salman Khan Black Buck Case Kala Hiran Movie Legal Notice

Recent News