Salman Khan News: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने रविवार 17 मई को इंस्टाग्राम पर धमाकेदार फोटो पोस्ट की. शर्टलेस अवतार में उनके फिट एब्स और मसल्स देखकर फैंस हैरान हैं. लेकिन फोटो से ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है. सलमान ने लिखा, ''अकेले रहना और तन्हा होना में फर्क है. अकेलापन अपनी मर्जी से चुना जाता है, लेकिन तन्हाई तब आती है जब कोई आपके साथ रहना ही न चाहे. अब फैसला आपको करना है.''
फैंस का प्यार और तारीफों का सैलाब
इस पोस्ट पर फैंस ने भरपूर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, ''भाई, आप लाजवाब हो. सच्चे वॉरियर की तरह लड़ते हो, आपको सलाम.'' दूसरे फैन ने कहा, ''60 साल की उम्र में भी आप जस के तस हो, बिल्कुल नहीं बदले.'' कई कमेंट्स में सलमान की फिटनेस की तारीफ करते हुए उन्हें ''भारत का असली बॉडीबिल्डिंग आइकन'', ''स्टील्थ मशीन'' और ''मेगास्टार'' जैसे शब्दों से नवाजा गया.
नई फिल्म के लिए खास तैयारी जारी
सलमान अपनी अनुशासित दिनचर्या के लिए मशहूर हैं. वे सुबह जल्दी उठकर खाली पेट कार्डियो करते हैं, वेट ट्रेनिंग पर जोर देते हैं और हफ्ते में 6 दिन जिम जाते हैं. शूटिंग के दौरान भी वे वेट ट्रेनिंग नहीं छोड़ते. अभिनेता अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि के लिए खास तैयारी कर रहे हैं.
इस रोल के लिए उन्होंने लद्दाख की ऊंचाई वाली कठिन परिस्थितियों में ट्रेनिंग ली और अपनी फिटनेस को अगले स्तर पर ले गए. फैंस को उम्मीद है कि फिल्म में सलमान का नया लुक और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक होगा. 60 साल की उम्र में भी सलमान खान का यह फिट और एनर्जेटिक अवतार देखकर लोग हैरान हैं.